Bhopal News: लोभी पति ने दहेज के लिए पत्नी का हाथ गर्म प्रेस से जलाया

Share

Bhopal News: जयपुर के डेंटिस्ट पति समेत कई अन्य के खिलाफ प्रताड़ना, दहेज अधिनियम के अलावा तीन तलाक का प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शादी के तीन साल बाद एक महिला का जीवन तबाह हो गया। उसने मुस्लिम रीति—रिवाज से शादी की थी। वह भी दंत चिकित्सक थी। उसने सोचा शिक्षित और संपन्न घर में विवाह हो रहा है। लेकिन, उसकी सोच के मुकाबले उल्टा हुआ। उसे दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जिस कारण उसको मायके में आकर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। परिवार जब वापस ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ तो वह भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पहुंच गया। विवाद में पुलिस के आने के बाद आरोपी परिवार ने दूसरे ही रंग दिखाना शुरु कर दिए थे। जिस कारण पुलिस को प्रकरण दर्ज करना पड़ा।

ऐसे हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता का परिवार गांधी नगर (Gandhi nagar) स्थित कवर्ड कैंपस में रहता है। परिवार ने उसकी 2022 में जयपुर शहर में शादी कराई थी। पति नावेद खान (Naved Khan) वहां डेंटिस्ट हैं। शादी के वक्त ही लड़की के परिजनों ने कार और दस लाख रुपए दहेज में दिए थे। आरोपी पति शादी के कुछ महीनों बाद ही उसको काफी प्रताड़ित करने लगा। उसने एक दिन पीड़िता के हाथ को कपड़े प्रेस करने वाले उपकरण से दाग दिया। उसने एक दिन तीन बार तलाक बोलकर उसको घर से भी बेदखल कर दिया। परिवार ने दोनों के बीच काफी सुलह की कोशिश कराई। जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में पति डॉक्टर नावेद खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Court News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पर्यटन विभाग कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!