Bhopal Theft Case: तीन मकानों के ताले तोड़कर माल बटोर ले गए चोर

Share

Bhopal Theft Case: सोने—चांदी के जेवर नकदी समेत हजारों रुपए का माल चोरी

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पिता के घर रात गुजारना एक परिवार को महंगा पड़ गया। दरअसल, मकान में ताला लगा देखकर चोरों ने उसका फायदा उठा (Bhopal Theft Case) लिया। इधर, दो घरों के ताले टूटने की खबर हैं। तीनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। सभी स्थानों से चोर सोने—चांदी के जेवर नगदी समेत कीमती सामान ले गए (Bhopal Stolen Case) हैं।

मैकेनिक का करता है काम

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया राजेंद्र गलकट (Rajendra Galkat) पिता जीवन सिंह उम्र 30 साल ने मंगलवार शाम साढ़े छह बजे चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी का) मुकदमा दर्ज किया है। राजेंद्र गलकट शिव लोक कॉलोनी फैस—2 में रहता है। वह मैकेनिक का काम करता है। (MP Robbery) सोमवार रात पड़ोस में उसके पिता जीवन के घर वह सोने चला गया था। दूसरे दिन सुबह आकर देखा तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे पत्नी के कीमती सामान समेत नगदी चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी गए सामान की कीमत 22 हजार रूपए बताई है।

सागर गया था परिवार

शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया आर्शीवाद होम्स (Ashirwad Homes Theft News) में रहने वाला अरविंद मोही (Arvind Mohi) पिता स्वर्गीय सुरेश चंद्र उम्र 43 साल ने मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया अरविंद प्रायवेट काम करता है। परिवार के साथ वह 12 नवंबर को सागर गया था। मकान मालिक ने फोन पर चोरी की जानकारी दी थी। परिवार के साथ सोमवार घर लोटे थे। चोर सोने—चांदी के जेवरात समेत करीब 40 हजार का सामान चुरा ले गए है। पुलिस ने धारा 457/380 रात में चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, मोहम्मद हनीफ ने शाहजहांनाबाद थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरी गए सामान की कीमत 10 हजार रूपए बताई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News : अड़ीबाज का आंतक, सवारी आटो वालों पर हमला

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!