Bhopal Suicide Case: मां की साड़ी से फंदा लगाकर इकलौती बेटी ने जान दी

Share

Bhopal Suicide Case: भाई ने दी बहन के मौत की खबर, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मां की साड़ी का फंदा बनाकर एक नाबालिग ने खुदकुशी कर ली। शव फंदे पर झूलता हुआ उसके भाई ने सबसे पहले देखा था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्र की हैं। घटना के वक्त परिजन घर से बाहर गए थे। पुलिस को आत्महत्या की कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। परिवार शोकाकुल माहौल में हैं इसलिए बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं।

किसानी करता है परिवार

गुनगा थाना पुलिस ने बताया साक्षी मीना पिता महेंद्र मीना 16 साल ने आत्महत्या की है। परिजनों ने बताया साक्षी मीना ग्राम कुठार की रहने वाली थी। उसके पिता महेंद्र मीना खेती किसानी करते है। साक्षी उनकी इकलौती बेटी थी। उसका छोटा एक भाई है। परिवार में पत्नी दोनों बच्चों के साथ चार लोग रहते थे। बेटी कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार दिन में पत्नी के साथ खेत में काम करने महेंद्र चला गया था। बेटा भी दोस्तों के साथ खेलने गया था। घर में केवल साक्षी थी। शाम छह बजे भाई खेलने के बाद घर लौटा था।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले बढ़ें, यह दावा करके साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फैला दी सनसनी

मौत की कहानी में पेंच

उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन, बहन ने दरवाजा नहीं खोला। भाई ने खिड़की से झांककर देखा तो साक्षी मीना मां की साड़ी का फंदा गले में बांधकर लटकी हुई थी। बेटे ने सबसे पहले पिता को फोन पर सूचना दी थी। पिता ने बताया बेटा बहुत घबराया था। दरवाजा तोड़ने पर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मृतिका को फंदे से उतारा था। घटना स्थल का मुआयना किया। उसको कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शनिवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट के आने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें:   कमलनाथ को मिला ‘सुप्रीम’ साथ, चुनाव आयोग के आदेश पर रोक

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!