Bhopal Road Mishap: आमने—सामने बाइक की भिड़ंत में दो की मौत

Share

Bhopal Road Mishap: हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

Bhopal Road Mishap
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आपने—सामने हुई दो बाइक की भिड़ंत में दो व्यक्तियों की दर्दनाक (Bhopal Road Mishal)  मौत हो गई। दुघर्टन में एक अन्य व्यक्ति जख्मी है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Road Accident) की है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

घर जाते समय हुआ हादसा

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम 4:30 बजे हमीदिया अस्पताल से सड़क दुर्घटना (Bhopal Road Mishap) की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि हिम्मत सिंह (Himmat Singh) पिता नवल सिंह कुशवाह उम्र 24 साल निवासी बरखेड़ी गांव का रहने वाला था। दूसरे की पहचान चंद्रेश आदिवासी (Chandresh Adiwasi) पिता मुन्नालाल आदिवासी उम्र 15 साल के रुप में हुई। वह विदिशा के शेखपुरा इलाके का रहने वाला था। दोनों मजदूरी करते थे। घटना वाली शाम हिम्मत बाइक से बैरसिया से बरखेड़ी और चंद्रेश मान सिंह (Maan Singh) के साथ बाइक से बैरसिया से विदिशा की तरफ जा रहा था।

इन कारण से हुई टक्कर

परिजनों ने बताया कि दोनों की बाइक अचानक ग्राम दामखेड़ा की सीमा में विदिशा रोड़ पर एक—दूसरे से टकरा (Bhopal Road Accident) गई थी। लोगों ने 108 की मदद से तीनों को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल भर्ती कराया था। जहां शाम 7:58 पर हिम्मत और आठ बजकर नौ मिनट पर चंद्रेश को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। मान सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide: मजदूर को काम नहीं मिला तो लगाई फांसी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!