Bhopal Harassment Case: डॉक्टर को बच्चे के साथ कमरे में बंद कर देता था पति

Share

Bhopal Harassment Case: प्रताड़ना से तंग आकर महिला मायके में रहने को मजबूर, डेढ़ महीने बाद पुलिस से मदद मांगने थाने पहुंची

Bhopal Harassment Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। डॉक्टर और उसके बच्चे के साथ क्रूर यातना का मामला उजागर (Bhopal Harassment Case) हुआ है। जिसको सुनने के बाद पुलिस कार्रवाई किए बिना नहीं रह सकी। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है। प्रताड़ित महिला पेशे से डॉक्टर है। वह पति से परेशान होकर (Bhopal Crime Against Woman) मायके में रहने को मजबूर थी। डेढ़ महीने बाद उसने थाने में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया।

12 साल पहले हुई थी शादी

शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया कि हेमा बेले (Hema Bele) पति तरूण दुग्गल (Tarun Duggal Crime) उम्र 40 साल ने शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज कराया है। हेमा ने बताया की उसका मायका शाहपुरा इलाके में है। परिजनों ने उसकी शादी 12 साल पहले दिल्ली के सरस्वती कुंज मधु बिहार निवासी तरूण दुग्गल से कराई थी। हेमा आयुर्वेद डॉक्टर है। शादी के समय तरूण सिम बेचने का काम करता था। दोनों का बच्चा भी है। शादी के कुछ समय बाद ही तरूण छोटी—छोटी बातों पर झगड़ा करता था।

कमरे में करता था बंद

हेमा ने बताया तरूण ने सिम का काम छोड़ जॉब करना शुरू कर दिया था। बच्चे के सामान और घर खर्च की पूरी जिम्मेदारी हेमा पर थी। इसका जब हेमा विरोध करती थी तो तरूण उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर देता था। अचानक तरूण ने उसके पैसों का हिसाब रखना शूरू कर दिया था। वह कब कहां आती—जाती है। इसके अलावा वह हेमा की लाइफ मेें किसी दूसरे व्यक्ति होने को लेकर शंका करने लगा था। घर के बाहर जाने पर वह हेमा और बच्चे को घर में बंद कर देता था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आरपीएफ अफसर के बेटे समेत दो व्यक्तियों ने फांसी लगाई 

पुलिस से मांगी मदद

हेमा ने बताया कि तरूण की यातनाओं से वह तंग आ चुकी थी। करीब डेढ़ महीने पहले हेमा बच्चे के साथ मायके में आकर रहने लगी। हेमा की शिकायत पर शुक्रवार रात 10:51 शाहपुरा थाना पुलिस ने आरोपी तरूण दुग्गल के खिलाफ धारा 498ए  प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी दिल्ली में रहता है। इसलिए वहां का पता जुटाकर पुलिस जल्द दबिश देगी। इससे पहले उसको नोटिस दिया जाएगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!