Bhopal Dowry Case: हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी दुल्हन को पहुंचा दिया मायके

Share

Bhopal Dowry Case: दहेज लोभी ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा जर्द

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। दुल्हन जिसके हाथों की मेहंदी भी अभी छूटी नहीं थी। उसको दहेज लोभी ससुराल वालों ने मायके (Bhopal Dowry Case) पहुंचा दिया। विदाई के 15—20 दिन बाद से ही बेटी को मायके में बैठना पड़ा। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। दहेज लोभी ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज हुआ है। इधर, प्रताड़ित एक महिला ने पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

एक महीने पहले हुई थी शादी

तलैया थाना पुलिस ने बताया 23 वर्षीय युवती थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती ने कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की है। परिजनों ने उसी मोहल्ले में रहने वाले फैजान हसीन से उसकी रिश्ते की बात की थी। फेजान पेशे से इंजीनियर है। दोनों पक्षों में लेन—देन को लेकर पहले ही बात हो चुकी थी। बेटी की शादी एक महीने पहले तीन सितंबर को हुई। दहेज में गृहस्थी के सामान और नगदी दी गई थी। शादी का सारा खर्चा मायके वालों ने उठाया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही परिजन कम दहेज को लेकर ताने मारने लगे।

11 लाख की मांग

परिजनों ने बताया बेटी के परिजनों से 11 लाख रूपयों की मांग की गई। जिसके कारण उसे आए दिन मानसिक प्रताड़ित (Bhopal Domestic Violence) किया गया। शादी के एक महीने भी पूरे नहीं हुए की बेटी मायके में आकर रहने लगी। समझाईश के बाद भी ससुराल वालों के रवैया नहीं सुधरा तो युवती ने शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे पति फैजान हसीन (Faizan Hasin), सास मेमूना (Memuna) और ननद सायमा (Sayma) के खिलाफ धारा 498ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जैसा पांच साल पहले हुआ वैसा अब तो नहीं होगा

दूसरे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला थाना पुलिस ने बताया 44 वर्षीय महिला राजदेव कॉलोनी कोलार की रहने वाली है। शुक्रवार सुबह 11 बजे महिला ने पति योगेंद्र तिवारी (Yogendra Tiwari) के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया उसकी पहली शादी 2003 में सौरभ दीवान (Saurabh Diwan) से हुई थी। कुछ साल बाद पति की मौत हो गई। इसी कारण उसने योगेंद्र तिवारी (Yogendra Tiwari) से अप्रैल, 2018 में दूसरी शादी आर्य सामाज मंदिर में की। योगेंद्र राजस्थान (Rajasthan) का रहने वाला है। शादी के कुछ समय बाद ही पति उसके साथ कोलार (Kolar Crime News) में आकर रहने लगा। उसने धीरे—धीरे उसकी पहली शादी में मिला दहेज बेच दिया।

मणप्पुरम में गहने गिरवी रखे

महिला ने बताया योगेंद्र ने मणप्पुरम (Mannapuram Gold Finance) में उसके सारे गहने गिरवी रख दिए। पूछने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। विवाद ज्यादा बड़ा तो वह उसको छोड़कर जोधपुर वापस चला गया। फोन का जबाव भी नहीं दे रहा है। तंग आकर महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने धारा 498ए/506/3/4 (प्रताड़ना, धमकाने और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज में ट्रैक्टर के लिए मांगे पांच लाख रुपए
Don`t copy text!