Bhopal Theft Case: थाने के सामने किराना स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना

Share

Bhopal Theft Case: मोबाइल— नगदी समेत हजारों रुपए का सामान चोरी

Bhopal Theft Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कोरोना वायरस (Covid-19) की वजह से देश में लोग पिछले छह महीने से जूझ रहे हैं। इस महामारी पर नियंत्रण के लिए सरकार जगह—जगह लॉक डॉउन (Lock Down) लगा रही है। गरीब आदमी का जीवन मुहाल हो गया है। इसलिए पुलिस चौकसी करने का दावा कर रही है। लेकिन, उसकी कलई एक चोर ने उजागर कर दी। उसने थाने के सामने किराना स्टोर में सेंध लगाकर हजारों रुपए का माल (Bhopal Theft Case) ले गया। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर (Bhopal Theft Case Kirana Store) थाना क्षेत्र की है। इधर, टीलाजमालपुरा थाना पुलिस ने चोरी (MP News Crime) का मुकदमा दर्ज किया है।

उधारी की डायरी

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि राहुल मूलचंदानी (Rahul Mulchandani) पिता रमेश मूलचंदानी उम्र 30 साल ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह बैरागढ़ इलाके का रहने वाला हैं। राहुल की गांधी नगर इलाके में किराना स्टोर (Bhopal Theft Case) है। दूसरी बार लॉक डॉउन लगने के कारण उन्होंने दुकान पर ताला लगा दिया था। उसकी उधारी की डायरी दुकान में रह गई थी। शुक्रवार दोपहर उसको लेने दुकान पहुंचा था। अंदर जाकर देखा तो पीछे की दीवार पर सेंध लगी थी। दराज में रखे तीन हजार रूपए भी गायब थे। पुलिस ने शुक्रवार शाम 6:30 बजे (धारा 457/380 रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोबाइल—पर्स गायब

टीलाजमालपुरा थाना पुलिस ने बताया कि देवेंद्र सिंह ठाकुर (Devendra Singh Thakur) पिता हिम्मत सिंह उम्र 36 साल ने बताया कि वह टीलाजमालपुरा रहते है। गुरूवार रात गर्मी की वजह से घर का दरवाजा खोलकर सो गए थे। शुक्रवार सुबह आंख खुली तो टेबल पर रखा मोबाइल फोन और पेंट में रखा पर्स गायब था। पर्स में करीब 6200 रूपए (Bhopal Theft Case) थे। पुलिस ने दोपहर 12:30 बजे (धारा 380 सादा चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन साल की बच्ची से बलात्कार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!