Bhopal Rape Case: छोटी उम्र में छोड़ा बाबूल का घर, ऐसा होगा नहीं थी खबर

Share

Bhopal Rape Case: लिव इन रिलेशन में रहकर धोखा देता रहा क्लोज पार्टनर

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। छोटी उम्र में एक युवती ने दुनिया के बड़े धोखे खा (Bhopal Crime Against Woman Case) लिए। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। उसने कम उम्र में ही बाबूल का घर छोड़ दिया था। जिसके बाद उसको एक युवक मिला जो उसका हमदर्द बनकर मिला था। दोनों के बीच काफी नजदीकियां हो गई। जिसका फायदा उठाकर उस युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध (Bhopal Rape Case) बना लिए। युवती गर्भवती (Bhopal Pregnant Case) हुई और उसका एक घटना के बाद गर्भपात (Bhopal Miscarriage Baby) भी हो गया। यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा तो मुकदमा दर्ज किया गया।

दो साल पहले हुई थी दोस्ती

शाहपुरा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह मंगलवार शाम को थाने पहुंची थी। जिसके बयान लेने के बाद शाम 7 बजे बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। युवती ने बताया कि परिजन 12 नम्बर स्थित मल्टी में रहते हैं। उसके और परिजनों के बीच विचार मेल नहीं खाते थे। इसलिए करीब 7—8 साल पहले पिता का घर छोड़ दिया था। इसके बाद वह अकेली शाहपुरा इलाके में रह रही है। आरोपी विकास कुशवाह (Vikash Kushwaha)से 2 साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी।

मां बनने की दी खबर

पीड़िता ने बताया कि विकास से उसको लगाव होने लगा था। नतीजतन वह प्यार में बदल गया। विकास ने जुलाई, 2019 में शादी का प्रस्ताव उसके सामने रखा था। जिसे वह मना नहीं कर पाई। पहली बार शादी का झांसा देकर युवती के घर में उसके साथ संबंध बनाए थे। विकास अक्सर मौका मिलने पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। इसी बीच सितंबर, 2019 में युवती को पता चला की वह विकास के बच्चे की मां बनने वाली है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पिता पर नाबालिग ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मां बनने के बाद बदली नीयत

पीड़िता ने बताया कि उसके गर्भवती होते ही विकास पर शादी का दवाब बनाना उसने शुरू कर दिया था। विकास किसी ना किसी बहाने शादी से इंकार करता रहा। करीब 5 माह बीतने पर दिसंबर, 2019 में युवती घर में अकेली थी। उसी दौरान वह बाथरूम गई थी। अचानक उसका पैर फिसलने से वह भरी पानी की बाल्टी पर गिरने से उसका गर्भपात हो गया था। विकास ने निजी अस्पताल में उसका इलाज भी कराया था। कुछ दिन बीतने पर युवती ने विकास पर शादी का दौबारा दबाव बनाना शुरू कर दिया था।

शादी से मुकरा आरोपी

पीड़िता ने बताया कि विकास के शादी को लेकर बहाने बनाता था। जिससे वह तंग आ चुकी थी। दोनों की इस बात पर झड़प भी हुई थी। झगड़े के बाद युवती ने विकास ने बातचीत बंद कर दी थी। पुलिस ने युवती के मेडिकल टेस्ट और बयान के आधार पर विकास विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 376/2/3/1/ बलात्कार और अजजा निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Kidnapping Case: मां और उसकी मासूम बच्ची अगवा
Don`t copy text!