Bhopal Rape Case: लिव इन रिलेशन की दस साल चली कहानी

Share

Bhopal Rape Case: होटल के कारण थाने पहुंचा मामला तो अब दर्ज हुआ बलात्कार का मामला

Bhopal Rape case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Rape Case) बलात्कार की एक कहानी ने पुलिस को बड़ी उलझन में डाल दिया है। शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला मजिस्ट्रीयल बयान के लिए थाने भी नहीं पहुंची। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Madhya Pradesh Rape Case) की है। शिकायत करने वाली महिला का दावा है कि वह दस साल से एक व्यक्ति के साथ रह रही थी। लेकिन, पिछले दो साल से वह पार्टनर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। यह संबंध होटल में भी बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें: बंद कमरे में पति करता था पत्नी से गलत काम

पति ने छोड़ा तो इसने थामा

हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया कि निवासी छोला मंदिर इलाके की रहने वाली 47 वर्षीय महिला ने आरोपी नरेश कुमार गोपलानी के खिलाफ मंगलवार रात करीब 9:30 बजे बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि वह सब्जी मंड़ी में सब्जी बेचने का काम करती हैं। कई सालों से वह उसके पति से अलग रह रही हैं। आरोपी नरेश को पिछले 10 साल से जानती हैं। इसी बीच नरेश ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे।

यहां हुआ पहली बार

पहली बार आरोपी ने उसके साथ गुरू कृपा होटल स्टेशन के पास शारीरिक संबंध बनाए थे। नरेश इसी तरह मौका पाकर उसके साथ पिछले कई साल से संबंध बनाता आ रहा था। वहीं दो साल पहले नरेश ने महिला से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। महिला ने जब कारण पूछा तो नरेश का कहना था कि वह उसके साथ खुश नहीं हैं। आरोपी नरेश ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। हनुमागंज थाना पुलिस ने नरेश के खिलफ धारा 376/2/एन बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : विवादों में रहने वाले डॉक्टर दीपक मरावी फिर अखबार की सुर्खियों में आए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!