Sadhvi Pragya Thakur News: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फिर हैकर ने भेजा संदेश

Share

Sadhvi Pragya Thakur News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तस्वीर लगी डीपी से भोपाल सांसद को आया व्हाट्स एप्प मैसेज

Sadhvi Pragya Thakur News
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर— फाइल फोटो

भोपाल। लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फिर सायबर फ्रॉड करने वालों ने एक व्हाट्स एप्प पर मैसेज भेजा है। जिस नंबर से मैसेज आया उसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की तस्वीर के साथ नाम लिखा था। इस मामले (Sadhvi Pragya Thakur News) की शिकायत उन्होंने क्राइम ब्रांच डीसीपी को कर दी है। यह मैसेज 2 मई को आया था। जिसकी शिकायत 06 मई को हुई थी। अब उनका आवेदन सोशल मीडिया में सोमवार को वायरल हुआ है।

ओम बिरला ने भी किया था ट्वीट

जानकारी के अनुसार भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) को जिस नंबर से मैसेज आया था उसमें कुछ देर बाद ही उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू की तस्वीर डिस्प्ले हो रही थी। इसलिए सांसद को इस मामले में शक गया। इसके अलावा ट्वीटर पर फेक अकाउंट बनाने की जानकारी ओम बिरला ने भी दी थी। उन्होंने तीन नंबरों को सार्वजनिक भी किया था। उन्हीं तीन नंबरों में से एक नंबर पर भोपाल सांसद को संदेश आया था। इस संबंध में राज्य सायबर क्राइम पृथक से भी जांच कर रहा है। जिसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर साझा की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सायबर फ्रॉड करने के लिए अश्लील वीडियो क्लिप चलाते हुए एक व्हाट्स एप पर कॉल आया था।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   मंदसौर के व्यापारी का शव तिरंगे में लपेटा तो मचा बवाल

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Sadhvi Pragya Thakur News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!