Bhopal News: डेंटल क्लीनिक के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

Share

Bhopal News: अटेंडर और उसकी नाबालिग बहन के साथ गंदी हरकत करने का लगा है आरोप

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। डेंटल क्लीनिक संचालक पर उसके यहां अटेंडर का काम करने वाली युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। डॉक्टर को गंदी हरकत करते हुए अटेंडर की छोटी बहन ने देख लिया था। उसी तरह की हरकत डॉक्टर छोटी बहन के साथ भी करता था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) सिटी के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर दिया है।

बड़ी बहन को लेने गई थी क्लीनिक

पुलिस के अनुसार डॉक्टर की क्लीनिक ऋषिपुरम फेज—2 में सिद्धि प्रिया डेंटल नाम से हैं। आरोपी डॉक्टर 47 वर्षीय अनूप कुमार दीक्षित है। शिकायत 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने दर्ज कराई है जो कि स्कूल में छात्रा है। उसकी बड़ी बहन 19 वर्षीय डॉ. अनूप कुमार दीक्षित (Dr Anoop K.Dixit) के यहां अटेंडर का काम करती थी। बड़ी बहन ड्यूटी पर नहीं जाती थी तब छोटी बहन को भेजती थी। बड़ी बहन ने महीने भर पहले ही नौकरी पर जाना शुरु किया था। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर की उसके साथ हरकतें अच्छी नहीं थीं। लेकिन वह सोचती थी कि वह सिर्फ मेरे साथ ही ऐसा करते होंगे। बड़ी बहन ड्यूटी पर थी तभी रात नौ बजे छोटी बहन उसे बुलाने क्लीनिक जा पहुंची। जहां डॉक्टर अनूप कुमार दीक्षित उसकी बड़ी बहन के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। छोटी बहन ने विरोध किया तो डॉक्टर ने उसके साथ भी अश्लील हरकत कर दी। छोटी बहन ने बड़ी बहन से बताया कि मेरे साथ पहले भी डॉक्टर की निगाह अच्छी नहीं थी। पुलिस ने इस मामले में 87/22 धारा 354/354—क/ 506/7/8 (छेड़छाड़, नाबालिग से छेड़छाड़, धमकाना और पॉक्सो एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात समेत एक लाख का माल चोरी

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!