Bhopal News: पुलिस ने जिसको चार दिन पहले पकड़ा उसने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: हत्या, सबूत मिटाने और लूटपाट के मामले में आरोपी हुआ था गिरफ्तार, ज्यूडिशियल जांच के आदेश जारी

Bhopal News
भोपाल केंद्रीय जेल- File Image

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) केंद्रीय जेल से मिल रही है। यहां एक जेल बंदी ने गुरुवार सुबह फांसी लगा ली है। फिलहाल आत्महत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है। मौत की जांच के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस ने पीएम के लिए शव मर्चुरी रुम में भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है।

ज्यूडीशियल जांच के आदेश जारी

गांधी नगर पुलिस के अनुसार केंद्रीय जेल में आत्महत्या की जानकारी गुरुवार सुबह पौने नौ बजे सार्वजनिक हुई थी। जिसके बाद वहां एफएसएल के अधिकारी भी पहुंचे थे। आत्महत्या रायसेन निवासी खेमचंद्र सिंह पिता कल्याण सिंह उम्र 25 साल ने की है। उसका शव जेल के बाथरुम की रोशनदान से लटका मिला था। उसने जेल की चादर को फाड़कर फांसी का फंदा बनाया था। वह सुबह बंदियों को दिए जाने वाले नाशते से पहले देखा गया था। लेकिन, जब नाश्ता बंट रहा था तब वह नहीं था। पुलिस को जांच में पता चला है कि खेमचंद्र सिंह (Khemchandra Singh) कुछ दिन पहले ही लौटा था। जिसके बाद से वह उदास चल रहा था। मामला जेल बंदी की आत्महत्या का है इसलिए ज्यूडीशियल जांच के आदेश हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molistation News: बहू को छेड़ते थे रिश्तेदार

चार दिन पहले हुआ था गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

गांधी नगर थाना पुलिस ने 20 जून को खेमचंद पिता कल्याण सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एक मार्च, 2021 को जेल विभाग की तरफ से प्रहरी अनुज धाकरे ने शिकायत दर्ज कराई थी। खेमचंद पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाने और लूटपाट का मुकदमा दर्ज है। रायसेन स्थित ग्राम ताजपुर का रहने वाला था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एएसआई सलीम खान, हवलदार नंदकिशोर शर्मा गए थे। खेमचंद को उसी दिन वापस जेल दाखिल किया गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!