Bhopal Dowry Case: दहेज प्रताड़ना के चार मुकदमे दर्ज

Share

Bhopal Dowry Case: पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले चौबीस घंटों के दौरान दहेज प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) के चार मामले दर्ज किए गए है। यह चारों मामले महिला थाना पुलिस ने दर्ज किए है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही दिन में इस तरह के चार मुकदमे पुलिस ने दर्ज (Bhopal Crime Against Woman) किए हो।

लॉक डाउन में हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया 24 वर्षीय युवती ने मंगलवार दोपहर तीन बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। युवती लाल घाटी इलाके की रहने वाली है। उसकी शादी भरत नगर इंद्रपुरी थाना पिपलानी में रहने वाले बलराम पिता राजेंद्र के साथ अप्रैल, 2020 में हुई थी। लॉक डाउन में की शादी के कारण परिजन ज्यादा कुछ सामान बेटी को नहीं दे सके थे। इसी बात पर ससुराल वाले 10 लाख रूपयों की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने धारा 498ए/34/3/4 प्रताड़ना, एक अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत पति बलराम, सास कुसुम, ससुर राजेंद्र और देवर गणेश राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एक साल पहले हुई शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया 22 वर्षीय युवती ने मंगलवार शाम चार बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। युवती की शादी मई, 2019 में जैद कादर से हुई थी। शादी में उसे गृहस्थी के सामान और रकम दी गई थी। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज में 50 लाख रूपयों की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर उसे प्रताड़ित किया करते थे। पुलिस ने आरोपी पति जैद कादर, नसरीन जहां हिना के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: रॉड मारकर लूट की वारदात 

सात फेरे बारह महीने बाद टूटे

महिला थाना पुलिस ने बताया 26 वर्षीय युवती ने मंगलवार शाम चार बजे पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों ने उसकी शादी मई, 2019 में कराई थी। परिवार ने हैसियत से ज्यादा बेटी को गृहस्थी के सामान से लेकर ससुराल वालों को रकम दी थी। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने को लेकर ताना मारा करते थे। इससे वह दुखी थी। परिजनों के लाख समझाने के बावजूद ससुराल वालों की हरकतों में कोई बदलाव नहीं आ रहा था। पुलिस ने पति राजेंद्र कुशवाह समेत ससुराल के सुमन बाई, रामचरण, बंटी कुशवाह और कविता के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज आधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज में मांगी मोटी रकम

महिला थाना पुलिस ने बताया 30 वर्षीय महिला शहंशाह गार्डन अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला की शादी जनवरी, 2019 में अनुराग गोयल के साथ हुर्इ् थी। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है। इसी बात से वह परेशान रहने लगी थी। मंगलवार रात आठ बजे पुलिस ने पति अनुराग गोयल, सुबोध गोयल, लव गोयल और प्रगति गर्ग के खिलाफ धारा 498ए/34/3/4 प्रताड़ना,एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आईएएस पति के खिलाफ थाने पहुंची आईआरएस पत्नी 

 

Don`t copy text!