Bhopal News: बेटे तालाब से निकालकर अस्पताल ले गए, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220222-WA0063-300x225.jpg)
भोपाल। वयोवृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। वृद्ध घर नहीं पहुंचे तो उन्हें तलाशने बेटे निकले थे। वे जब तालाब के नजदीक पहुंचे तो वहां शव मिला। जिसे निकालकर वह सीधे अस्पताल पहुंचे थे।
यह पता लगा रही है पुलिस
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मौत की जानकारी डॉक्टर पुनीत ने दी थी। भवरलाल यादव (Bhanwarlal Yadav) पिता उमराव यादव उम्र 73 साल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उसको इलाज के लिए अस्पताल 1 मई की रात आठ बजे लाया गया था। वह संजीव नगर (Sanjeev Nagar) में रहता था। भवरलाल यादव मवेशी चराने का बोलकर घर से निकला था। पुलिस ने संभावना जताई है कि तालाब से मवेशी निकालते वक्त गहराई में जाने से डूबकर मौत हुई है। उन्हें तलाशते हुए बेटा रघुवीर यादव और जितेन्द्र यादव तालाब में पहुंचे थे। इस मामले की जांच एसआई करण सिंह (SI Karan Singh) कर रहे हैं। निशातपुरा पुलिस मर्ग 24/24 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।