Bhopal News: दो मामलों में फरार बदमाश को दबोचा

Share

Bhopal News: कोलार थाने में दर्ज चोरी के दो मामलों में उसकी थी पुलिस को तलाश, क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के कोलार थाने में दर्ज चोरी के दो मामलों में फरार चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी क्राइम ब्रांच की मदद से संभव हो सकी है। आरोपी उस वक्त पकड़ में आया जब वह बहू के इलाज के लिए भोपाल आया था।

ऐसे हो गया था फरार

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी केसू सिंह पिता केशर सिंह उम्र 27 साल है। वह गांधी नगर स्थित गौड बस्ती में रहता था। उसकी तलाश कोलार थाने में दर्ज 1467—1481/20 प्रकरणों में थी। केसू सिंह (Kesu Singh) पुलिस से बचने के लिए सीहोर भाग गया था। आरोपी को 28 जनवरी को इस्लाम नगर के नजदीक लीलावती अस्पताल के समीप से गिरफ्तार किया गया। हालांकि गिरफ्तारी से पहले उक्त दोनों प्रकरणों में भूमिका को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। लेकिन, सूत्रों ने बताया कि एक गिरोह को गिरफ्तार किया गया था। जिन्होंने केसू सिंह के नाम का खुलासा किया था। अपने साथियों के पकड़ाने की जानकारी के बाद ही वह फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर
Don`t copy text!