Bhopal News: चौदह महीने से फरार ईनामी जालसाज को दबोचा

Share

Bhopal News: कोलार समेत तीन थानों में दर्ज थी एफआईआर, झांसी में काटी थी फरारी

Bhopal News
जालसाज सुनील यादव जिसकी गिरफ्तारी के बाद लोगों ने सोशल मीडिया में वायरल की थी उसकी तस्वीरें।

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के कोलार थाने में दर्ज जालसाजी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को चौदह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने फरारी झांसी में काटना बताया है। उसके खिलाफ दो अन्य थानों शाहपुरा और हबीबगंज थाने में भी जालसाजी के मुकदमे दर्ज है। इससे पहले प्रशासन ने जालसाज का अवैध अतिक्रमण कर बनाया गया हिनोतिया आलम के मकान को जनवरी, 2021 में जमींदोज किया गया था।

कोलार थाने में दस मुकदमे दर्ज

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार धरपकड़ में कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल (TI Chandrakant Patel), एसआई जसवंत सिंह, प्रेक्षा मौर्य, एएसआई मनोज शर्मा (ASI Manoj Sharma), हवलदार कैलाश जाट (HC Kailash Jat) और सिपाही कुंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जालसाज सुनील यादव पिता ज्ञान सिंह यादव उम्र 38 साल है जो कि कोलार रोड स्थित दानिश कुंज में रहता है। उसके खिलाफ कोलार रोड थाने में 74/11, 04/14, 1306/19, 1741/20, और 30/21 धारा 420/467/468/471 (जालसाजी, दस्तावेजों की कूटरचना और उसके ​इस्तेमाल) के प्रकरण दर्ज है। इसके अलावा कोलार थाने में ही 226/12, 350/12, 89/13 और 395/17 के भी प्रकरण दर्ज है। इसमें धारा 294/323/506/336/427 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, पथराव और तोड़फोड़) समेत अन्य धारा लगाई गई है। कोलार पुलिस ने 01/20 जिलाबदर का भी मामला दर्ज किया था।

इन कारणों से थी तलाश

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

कोलार के इन 10 मामलों के अलावा हबीबगंज और शाहपुरा थाने में भी प्रकरण दर्ज है। शाहपुरा थाने में सुनील यादव (Sunil Yadav) 2017 में शराब पीते पकड़ाया था। उस वक्त 256/17 धारा 36—बी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा शाहपुरा थाने में 332/20 धारा 420 (जालसाजी) का भी प्रकरण दर्ज है। इसी तरह हबीबगंज थाने में 86/20 धारा 420 का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी सुनील यादव की तलाश 1741/20 मामले में थी। यह प्रकरण 27 दिसंबर, 2020 को लखन लाल उईके पिता बृजलाल उईके उम्र 35 साल ने दर्ज कराया था। लखन लाल उईके को जमीन बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया था। ऐसी ही धोखाधड़ी साधू सिंह के साथ भी की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी पर सभी प्रकरणों में मिलाकर 22 हजार 500 रुपए था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: दसवीं में पढ़ने वाली लड़की जब नहीं हुई तैयार तो ऐसा हुआ उसके साथ

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!