Bhopal News: महिला ने पार्षद से मांगी मदद फिर भी नहीं माना 

Share

Bhopal News: विरोध करने पर धारदार हथियार से महिला पर किया वार, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। नल कनेक्शन को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। जिसमें स्थानीय पार्षद ने भी हस्तक्षेप किया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स स्थित भीम नगर बस्ती की है। यहां एक महिला के घर के सामने आरोपी नल कनेक्शन लगा रहा था। महिला का कहना था कि ऐसा करने से उसके घर के सामने पानी भरा रहेगा। जिस कारण बीमारी और गंदगी फैलने का खतरा होगा।

हाथ की कलाई में किया हमला

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार यह मारपीट की घटना 19 मार्च की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे हुई थी। यहां ओम नगर (Om Nagar) बस्ती है जिसमें क्रमांक दो के पास पीड़िता मम​ता अहिरवार (Mamta Ahirwar) पति मान सिंह अहिरवार उम्र 38 साल रहती है। उसको धमकाते हुए आरेापी कमलेश (Kamlesh Ahirwar) अहिरवार ने हमला कर दिया था। मामले की जांच एसआई छोटे लाल ओझा (SI Chotelal Ojha) कर रहे हैं। कमलेश अहिरवार उसके घर के पास खाली पड़ी जगह में निगम का नल लगाने गड्ढा खोद रहा था। ममता अहिरवार ने उसे वहां गड्ढा खोदने से रोका। इस बात को लेकर स्थानीय पार्षद ने भी मना किया था। आरोपी ​विवाद करने लगा और गड्ढा खोदने वाले औजार से महिला को कलाई में मार दिया। पुलिस ने 56/24 धारा 294/323/324/506 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से हमला और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Ujjain Cop Shot Dead: पारिवारिक कलह से तंग एसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली
Don`t copy text!