Bhopal News: कपड़े सप्लाई करने वाले थोक कारोबारी को धमकी 

Share

Bhopal News: होल सेल कारोबारी से फोन पर कराई जिस व्यक्ति से बात उसकी रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी

Bhopal News
फोन पर धमकाने का सांकेतिक चित्र

भोपाल। कपड़े के होलसेल कारोबारी को फोन पर धमकी दी गई। यह धमकी उस व्यक्ति के मोबाइल से आई जो फुटकर में माल बेचता था। आरोपी को कुछ रकम का भुगतान अभी किया जाना है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसमें फोन धारक के अलावा धमकाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

यह बोलकर दी गई धमकी

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 16 मार्च की शाम लगभग सात बजे हुई। यहां बी—12 ओल्ड बैरागढ़ इलाके में किशोर पहलाजानी (Kishor Pehlajani) पिता धीरू रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह गांधी नगर, छोला और निशातपुरा थाना क्षेत्र में वह कपड़ा सप्लाई करने का काम करता है। उसने गाँधी नगर स्थित दुकान पर माल दिया था। यह माल साई कलेक्शन (Sai Collection) के संचालक महेंद्र मारण (Mahendra Maran) को दिया था। उसने माल तो ले लिया लेकिन उसका पेमेंट सही समय पर नहीं किया। जिस कारण किशोर पहलाजानी ने उसको कपड़े सप्लाई करना बंद कर दिया। इस बात से महेंद्र मारण परेशान चल रहा था। उससे पीड़ित को 5300 रुपये लेना है। उसने ही किशोर पहलाजानी को फोन लगाया था। महेंद्र मारण गाली—गलौज करते हुए कहने लगा लो अब्दुल बेग साहब से बात करो। इसके बाद किसी अब्दुल बैग (Abdul Baig) ने गालियां देते हुए उसकी जाति को लेकर अपमानजनक बातें बोलते हुए धमकी दी। पुलिस ने 142/24 धारा 507 (फोन पर धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया। यह प्रकरण 19 मार्च की दोपहर तीन बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच हवलदार द्वारका पवार (HC Dwarka Pawar) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग करके दिया तलाक
Don`t copy text!