Bhopal Gun Shot: गोली के निकले छर्रे से जख्मी 

Share

Bhopal Gun Shot: मीट शॉप में बैठा किशोर लहुलूहान हुआ तो भेजा गया जेपी अस्पताल, हमलावर की नहीं हुई पहचान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। गोली से निकले छर्रे के कारण एक किशोर जख्मी हो गया। उसके माता—पिता नहीं है। वह मीट शॉप में काम करता है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है।

इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी नाबालिग की उम्र 17 साल है। वह जहांगीराबाद स्थित मुर्गी बाजार (Murgi Bazar) में बैठता है। वह जख्मी हालत में पहले थाने पहुंचा था। वहां से पुलिस उसे जेपी अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने बताया कि सीने और कंधे के बीच कुछ छर्रा जैसी चीज अटकी है। उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाने की सलाह दी गई। वहां हुई सोनोग्राफी हुई तो यह साफ हो गया कि गोली से निकले छर्रे के कारण वह लहुलूहान हुआ है। यह घटना 19 मार्च की रात लगभग सवा नौ बजे हुई थी। मामले की जांच एएसआई प्रेम नारायण (ASI Prem Narayan) कर रहे हैं। गोली का छर्रा दुकान के पीछे से आया था। उसके साथ उसके पीछे से कुछ चटक की आवाज़ आई थी। पुलिस ने 86/24 धारा 336/324 (हवाई फायर करके लहुलूहान करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 20 मार्च की रात लगभग बारह बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cheating Case: जेल के बाहर मिले, दिनभर साथ घूमे, ऐसा करके चंपत हुआ जालसाज
Don`t copy text!