CGST Superintendent News: दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Share

CGST Superintendent News: टैक्स रिकवरी में रियायत देने के लिए मांगी थी घूस की रकम, एक अन्य अधीक्षक की भी भूमिका संदिग्ध

CGST Superintendent News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। केंद्रीय माल एवं सेवा कर कार्यालय (CGST Superintendent News) में तैनात अधीक्षक अंकुर खंडेलवाल को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी भोपाल सीबीआई की तरफ से की गई है। इससे पहले उन्हें एक व्यापारी से कर समायोजन में रियायत देने के नाम पर दो लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया था। इस संबंध में शिकायत व्यापारी ने भोपाल सीबीआई से की थी। खंडेलवाल को जिला अदालत में पेश कर 26 अप्रैल तक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

जिन फाइलों को निपटाया उनके खुलेंगे चिट्ठे

जानकारी के अनुसार भोपाल सीबीआई ने यह कार्रवाई 21 अप्रैल को की थी। इस प्रकरण में एक अन्य अधीक्षक चेतन सक्सेना (Chetan Saxena) की भी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। दरअसल, जिस दिन रिश्वत लेते हाथों दबोचा जा रहा था उस दिन सक्सेना कार्यालय में नहीं थे। जिसके बाद कारोबारी ने दूसरे अधीक्षक अंकुर खंडेलवाल (Ankur Khandelwal) के होशंगाबाद रोड स्थित घर पर जाकर दो लाख रुपए दिए थे। कारोबारी से 10 लाख रुपए की घूस मांगी गई थी। विभाग ने उन पर एक करोड़ रुपए की रिकवरी निकाली थी। इसी रकम को कम—ज्यादा करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी। सीबीआई के पास घूस मांगने से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। जिसकी तस्दीक के लिए आवाज के नमूने लिए जाएंगे। इसके अलावा भोपाल सी​बीआई ने खंडेलवाल की तरफ से निपटाई गई पूर्व की सारी फाइलें तलब कर ली है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cyber Crime: Fake Call Center का भंड़ाफोड़, बैंक अफसरों की भी थी मिलीभगत
Don`t copy text!