Bhopal Crime News: मकान को लेकर परिवार के दो गुटों में हाथापाई

Share

Bhopal Crime News: अलग रहने की बात पर नवविवाहिता को पति—देवर ने पीटा

Bhopal Crime
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पुश्तैनी मकान को लेकर परिवार के बीच दरार हो गई। इधर, अलग रहने की बात पर नव विवाहिता पति और देवर से भिड़ गई। दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की है। मकान के चक्कर में मां और बेटे के बीच जंग छिड़ी हुई है। वहीं दूसरी तरफ मामूली बात पर पति—देवर ने महिला से मारपीट कर दी। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

चूना भट्टी पुलिस ने बताया मल्लो बाई पति सीताराम यादव (Sitaram Yadav) उम्र 65 साल निवासी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मल्लो का पूरा परिवार नाती—पोते सभी लोग एक साथ रहते हैं। घटना वाली रात मल्लो घर से बाहर आंगन में खड़ी थी। तभी बेटा नर्मदा प्रसाद (Narmada Prasad) आया और मकान की बात को लेकर गाली—गलौज करने लगा। उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी कृतिष, प्रतीक, लीलाबाई और नर्मदा प्रसाद यादव सभी उसके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने बुधवार—गुरूवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकी और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बेटे ने मां के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

चूना भट्टी थाना पुलिस ने बताया नर्मदा प्रसाद यादव पिता सीताराम यादव उम्र 49 साल निवासी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। नर्मदा ने बताया वह बुधवार रात घर से बाहर खड़ा था। तभी पुश्तैनी मकान को साफ करने की बात उसने शोभाराम से बोली थी। इसी बात को लेकर शोभाराम (Shobharam Yadav) उसके साथ गाली—गलौज करने लगे। जब उसने गाली—देने से मना किया तो आरोपी शोभाराम यादव, सुंदर, दयाशंकर, कमल सिंह (Kamal Singh) और सुरेश उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में उन्होंने उसकी गाड़ी में भी तोड़—फोड़ की है। पुलिस ने बुधवार—गुरूवार की दरमियानी रात साढ़े तीन बजे धारा 294/323/427/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, वाहन में तोड़—फोड़, धमकाने और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मैरिज गार्डन के मैनेजर पर जानलेवा हमला

दो महीने पहले हुई थी शादी

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बताया श्वेता डगिया (Shaweta Dagiya) पति उजेव खान उम्र 19 साल निवासी जुबेर भाई का मकान पाल साहब की गली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। श्वेता ने उजेब (Ujeb) से 10 जुलाई, 2020 में कोर्ट मैरिज की है। तभी से वह उसके ससुराल में रह रहे हे। कुछ दिनों ने सास—ससुर पति को काम नहीं करने पर ताना मार रहे थे। इसी बात पर उसने पति से अलग से कमरा लेकर रहने की बात बोली थी। पति यह सुनकर उससे नाराज होकर गालियां देने लगा। मना किया तो आरोपी पति ने हाथ पकड़कर घर से बाहर निकाल दिया। तभी देवर हमजा भी उसके साथ बदसलूकी करने लगा। पुलिस ने धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकी और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!