Bhopal News: सेवानिवृत्त भेल कर्मचारी की मौत 

Share

Bhopal News: घर पर चक्कर आने के बाद गिरने से हुए थे बेसुध, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सेवानिवृत्त भेल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्हें घर पर गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह बोल रही है पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 04 अप्रैल को हुई थी। जिसकी जानकारी कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) से पुलिस को मिली थी। सूचना डॉक्टर मानसी ने पुलिस को दी थी। जिस पर पिपलानी पुलिस मर्ग 24/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच सब इंस्पेक्टर अशोक शर्मा (SI Ashok Sharma) के पास है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि हिम्मत सिंह नेगी (Himmat Singh Negi) पिता शिव सिंह नेगी उम्र 84 साल घर पर गिर गए थे। उनका निवास पिपलानी स्थित इंद्रपुरी इलाके में हैं। हिम्मत सिंह नेगी भेल (BHEL) से रिटायर हुए थे। पुलिस का कहना है कि शव पीएम केे लिए भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। फिलहाल परिजनों के अनुसार कोई भी संदेहास्पद बातें सामने नहीं आई है। मृतक काफी वयोवृद्ध भी था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Minor Abuse: नाबालिग सगी बहनों के साथ बाबा करता था ऐसी हरकत
Don`t copy text!