Madhya Pradesh Rape: ब्यूटी पार्लर संचालिका से ज्यादती, शादी का झांसा देता था आरोपी

Share

पीड़ित महिला का पति 10 साल से है गायब, बेटी के जन्म के बाद नाम देने से इनकार

Madhya Pradesh Rape
सांकेतिक चित्र

इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस के सामने एक विचित्र मामला सामने आया है। घटना इंदौर जिले में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ हुई है। संचालिका का पति 10 साल से गायब है। इस बीच उसके एक व्यक्ति से संबंध बने। लेकिन, उसने पत्नी मानने से इनकार कर दिया। जबकि दोनों के रिश्तों से एक बच्ची का जन्म भी हुआ। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए डीएनए से लेकर अन्य परीक्षण की तैयारी में हैं। दरअसल, बच्ची को वह आरोपी की बता रही है। इधर, पुलिस को आरोपी की भी तलाश है। वह शादी का दबाव बनाने की बात सुनने के बाद से ही फरार हो गया था।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की यह घटना है। यहां ब्यूटी पार्लर संचालिका 35 वर्षीय महिला ने बड़वाली चौकी निवासी जफर बेग के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी उससे 10 साल से बलात्कार कर रहा था। उसका कहना है कि सन 2009 में उसका पति अचानक गायब हो गया था। इसकी रिपोर्ट करने पर भी पुलिस उसके पति को तलाश नहीं पाई थी। महिला उसके बाद से  अकेली ही रहने लगी थी। इसी दौरान महिला के परिजनों के शादी में उसकी मुलाकात जफर से हुई थी। जफर ने महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए थे। महिला को अकेला देख जफर उसके बास एक ही घर में रहने लगा था। दोनों की एक बेटी भी हुई हैं। जिसकी उम्र 6 वर्ष है। बेटी के होने के बाद महिला ने जफर से शादी करने का दबाव बनाया था। जिसके बाद से जफर ने घर आना ही बंद कर दिया। वह कई—कई दिन तक घर नहीं आता था। इसी बीच उसकी बच्ची की तबीयत खराब हो गई थी। जिसका इलाज भी उसने नहीं कराया था। उसके बाद जफर 30 नवंबर को घर आया था। उस दिन भी उसने महिला से संबंध बनाए थे। महिला ने शादी की बात बोली तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी और घर से चला गया। जब से वह घर लौटकर नहीं आया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हेै।

यह भी पढ़ें:   MP Cop News: तीन कांस्टेबलों ने की छेड़छाड़
Don`t copy text!