Bhopal News: महिला की जांघ और कोहनी पर चाकू से वार 

Share

Bhopal News: आधी रात घर में आए आरोपी ने साथ में काम नहीं करने पर धमकाते हुए दिया वारदात को अंजाम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला को चाकू से वार करके लहुलूहान कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। हमलावर की पहचान हो गई है लेकिन उसकी गिरफ्तारी की स्थिति अभी साफ नहीं हुई है।

यह बोलकर किया हमला

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 40 साल है। वह बैरसिया के वार्ड 12 में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि उसके घर पर रात दो बजे दस्तक हुई। पीड़िता ने दरवाजा खोला तो उसके सामने आरोपी अमन बैरागी (Aman Bairagi) था। वह गाली—गलौज करने लगा जिसका पीड़िता ने विरोध किया। इसके बाद आगबबूला आरोपी ने एक—एक करके पीड़िता के शरीर पर दो बार चाकू से वार किए। एक वार पीड़िता के कोहनी के उपर लगा। वहीं दूसरा वार उसकी दाहिनी जांघ में लगा। चाकू के वार से वह लहूलुहान हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 314/24 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी का कहना था कि पीड़िता उसके साथ काम पर नहीं जा रही थी। इस बात से वह नाराज था। हालांकि पुलिस की बताई कहानी और पीड़िता को आए जख्म दोनों अलग दिशा की तरफ इशारा कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: नाबालिग से ज्यादती मामले में दोषी करार 
Don`t copy text!