Bhopal News: दो सगे भाईयों ने किया हमला 

Share

Bhopal News: पेट्रोल खत्म होने पर बाइक धकेलकर ले जा रहे दो युवकों के सिर लोहे के रॉड मारकर फोड़े

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोेपाल। सहारा एजुकेशन के सामने बाइक को सही तरीके से नहीं चलाने को लेकर मारपीट का विवाद सामने आया है। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र का है। बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। जिससे दोस्त के साथ बाइक को धकेल कर ले जा रहे थे। तभी अन्य बाइक चालक आया। और बाइक को सही से ना चलाने को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे।

घर जाकर लोहे की रॉड के साथ भाई को लेकर आया

गौतम नगर (Gautam nagar) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 13 फरवरी की रात नौ बजे हुआ था। जिसकी शिकायत थाने में रेहान खान (Rehan Khan) पिता मोहम्मद रज्जाक खान उम्र 22 साल ने दर्ज कराई है। वह कमला नगर स्थित आरिफ नगर (Arif Nagar) में रहता है। रेहान खान की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। इस कारण उसका दोस्त रेहान पिता मोहम्मद नफीस बाइक को धकेल रहा था। तभी सहारा एजुकेशन के सामने आरोपी जो दूसरी बाइक पर सवार था वह आया। वह उनसे बाइक सही तरीके से चलाने का बोलते हुए गाली-गलौज करने लगा। रेहान खान और उसके दोस्त रेहान ने इस बात का विरोध किया। नौबत मारपीट पर पहुंच गई। इस मामले का आरोपी बाबर हैं। वह तुरंत ही घर गया और भाई इमरान को साथ लेकर लोहे की रॉड से हमला करने लगा। हमले में रेहान खान के सिर पर रॉड लगी है। घायलों को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 58/24 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: छात्र ने फांसी लगाकर दी जान 
Don`t copy text!