Bhopal News: पिता ने जिन चार संदेहियों पर शंका जताई उन्होंने कबूली वारदात, आभूषण कारोबारी को भी पुलिस ने आरोपी बनाया

भोपाल। मकान के भीतर चोरी में गए 12 लाख रुपए कीमत के जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिए है। इस मामले में वारदात करने वाले चार आरोपियों के अलावा चोरी के जेवरात खरीदने वाले स्वर्ण आभूषण कारोबारी को भी भोपाल (Bhopal News) शहर की बागसेवनिया थाना ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात करने वाले संदेहियों के नाम जिस मकान में चोरी हुई थी उसने ही पुलिस को बताए थे।
आरोपियों के घर से बरामद हुआ माल
बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में रितेश मालवीय पिता फूल सिंह मालवीय उम्र 43 साल ने प्रकरण दर्ज कराया था। वह एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में नौकरी करते हैं। यहां अमराई परिसर (Amrai Parisar) में रहते हैं। मकान की अलमारी से सोने का हार, एक हाथ का ब्रेसलेट, एक जोड़ कान के झुमके, दो छोटे-बड़े मंगलसूत्र, एक पांचाली, एक जोड़ कान के टॉप्स, दो कंगन, एक माथे का टीका, सोने की हाय के अलावा सगाई में मिली अंगूठी भी चोरी गई थी। चोरी गए सारे जेवरात रितेश मालवीय (Ritesh Malviya) की मां ने निधन होने से पूर्व पत्नी बबीता मालवीय (Babita Malviya) को सौंपे थे। उन्होंने प्रदीप मंडल, तनिष घारु, निशांत विश्वकर्मा और रवि राजपूत पर शक जताया था। दरअसल, प्रदीप मंडल (Pradeep Mandal) कबाड़ी का काम करता था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध थी। इन सभी की दोस्ती रितेश मालवीय के बेटे से थी। इस कारण आरोपी उनके घर आते-जाते भी थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ जेवरात बागसेवनिया स्थित बालाजी ज्वैलर्स (Balaji Jewelers) में ले जाकर बेच दिए हैं। इसलिए पुलिस ने उसके संचालक के यहां से माल बरामद करके शरद सोनी (Sharad Soni) पिता प्रेमचंद्र सोनी उम्र 45 साल को गिरफ्तार कर लिया। वह पुरानी बस्ती में रहते हैं। इसके अलावा प्रदीप मण्डल पिता हल्कू मण्डल उम्र 26 साल, तनिश घारू पिता सुरेश घारू उम्र 19 साल, निशांत विश्वकर्मा पिता हेमराज विश्वकर्मा उम्र 20 साल और रवि राजपूत पिता भगवान सिह राजपूत उम्र 20 साल को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रदीप मंडल नवीन स्कूल (Naveen School) के पास रहता है। वहीं तनीष घारु (Tanish Gharu) पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित खजूरी कला के शिवलोक फेज-1 में रहता है। जबकि निशांत विश्वकर्मा (Nishant Vishwakarma) और रवि राजपूत (Ravi Rajput) पिपलानी थाना क्षेत्र के खजूरी कला स्थित सोनपुरा मोहल्ले में रहते हैं। चोरी का कुछ माल आरोपियों के घरों से भी बरामद किया गया है। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले है जिसमें वह चोरी का माल ले जाते हुए दिखाई भी दे रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।