Bhopal News: पत्नी और उसके फ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पुलिस को सुसाइड नोट से पता चली जानकारी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके कब्जे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने पत्नी और उसके दोस्त पर खुदकुशी के लिए उकसाने गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की चूना भट्टी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु पुलिस की तरफ से तय किए जाएंगे।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था

चूना भट्टी (Chuna Bhatti) थाना पुलिस के अनुसार मनीष व्यास पिता मनोहर लाल व्यास उम्र 48 साल का शव 06 मई की सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह शाहपुरा (Shahpura) स्थित ए-सेक्टर में रहता था। वह प्रायवेट नौकरी करता था। मनीष व्यास (Manish Vyas) की पत्नी बच्चों को लेकर एक दिन पहले मायके गई हुई थी। उसके आने पर ही उसे वह फंदे पर लटका मिला। पत्नी ने पुलिस को बुलाया तो शव को उतारने से पहले शव की तलाशी ली गई। जिसमें एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला। उसने लिखा है कि वह पत्नी, उसके ससुराल वालों के अलावा पत्नी के एक दोस्त को लेकर परेशान चल रहा था। इन्हीं लोगों की परेशानियों से तंग आकर वह फांसी लगा रहा है। पुलिस ने उसे जांच के लिए जब्त कर लिया है। चूना भट्टी पुलिस ने मर्ग 11/26 कायम कर लिया है। मामले की जांच एएसआई बृजेन्द्र बरसेना (ASI Brajendra Barsena) कर रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि मरने वाला व्यक्ति पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। दंपति के बीच घरेलू कलह का यह मामला पहले भी थाने में पहुंचा था। हालांकि उस वक्त पुलिस के प्रयासों से सुलह हो गई थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सुपर बाजार कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!