Bhopal News: युवक को सिर पर तवा मार किया लहुलूहान

Share

Bhopal News: हमलावर एक व्यक्ति का नाम लेकर रिश्तेदारी पूछने को लेकर हुई कहासुनी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सिर पर तवा मारकर एक युवक का सिर फोड़ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग इलाके की है। इस हमले में उसे गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

होटल पर रखा तवा उठाकर मारा

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार मोहम्मद जुबेर खान पिता खान मोहम्मद उम्र 25 साल बुरी तरह से घायल है। वह सोनिया कॉलोनी (Soniya Colony) में रहता है। मोहम्मद जुबेर (Mohammed Zuber) लोहे की पेटी बनाने का काम करता है। घटना 05 मई की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई थी। वह सकलैनी मस्जिद के पास दोस्तों के साथ था। तभी वहां पर अमन नाम का युवक आया जो उसके ही मोहल्ले में रहता है। उसने रमजान नाम लेकर पूछा कि वह उसका रिश्ते में क्या लगता हैं। उसने पहचानने से इंकार किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए होटल पर रखा तवा (Griddle) उठाकर उसके सिर पर मार दिया। जिस कारण सिर फूटने के कारण वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद मामला थाने में पहुंचा। ऐशबाग ​थाना पुलिस ने इस मामले में 06 मई की सुबह प्रकरण 178/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Robbery News: रेलवे कोर्ट न्यायाधीश के घर डाका
Don`t copy text!