Bhopal News: ऑटो चालक ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: परिजनों का आरोप जिस साड़ी से फंदे पर लटकी थी लाश वह महिला कौन, पुलिस का बयान इस बात का पता लगाया जा रहा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ऑटो चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। खुदकुशी करने वाला व्यक्ति अविवाहित था। वह परिवार से अलग कमरे में रहता था। उसकी लाश साड़ी के फंदे से लटकी थी। जिसको संदिग्ध मानकर परिजन सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस कारण पुलिस भी इस विषय का पता लगा रही है।

फोन नहीं उठाया तो भेजा बेटे को

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार ऑटो चालक राजू प्रजापति (Raju Prajapati) पिता श्री राम प्रजापति उम्र 32 साल है। वह हबीबगंज स्थित अरेरा पेट्रोल पंप (Arera Petrol Pump) के पास पहले रहता था। फिलहाल वह कोकता में स्थित मल्टी में रहता है। यहां वह किराए के मकान में रहता था। राजू प्रजापति ऑटो (Auto) चलाता था। वह परिवार से अलग रहता था। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। उसके भाई खूबचंद प्रजापति (Khoobchand Prajapati) अक्सर उसके पास आता—जाता था। उसने फोन लगाया तो राजू प्रजापति ने उसे नहीं उठाया। इस कारण उन्होंने अपने लड़के अमन प्रजापति (Aman Prajapati) को भेजा। वहां पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जिसके बाद खूबचंद्र प्रजापति स्वयं वहां पहुंचा। उसने देखा कि उसका भाई फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर साहब सिंह (SI Sahab Singh) कर रहे है। अमन प्रजापति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 11/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ऑटो से जा रही महिला को रोककर छेड़छाड़
Don`t copy text!