Bhopal News: मायके की जिद के चलते जिंदा जलाने का प्रयास

Share

Bhopal News: पति ने पहली पत्नी की मदद से दिया वारदात को अंजाम, महिला की हालत नाजुक

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सौतन को एक महिला ने पति के साथ मिलकर जला (Woman Burning Case) दिया। उसकी हालत नाजुक है। उसके बयानों के आधार पर पति और उसकी सौतन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। यह घटना भोपाल देहात (Bhopal News) क्षेत्र के नजीराबाद स्थित गांव की है।

दो बार बदले अपने बयान

नजीराबाद थाना पुलिस के अनुसार 9 मार्च की शाम लगभग पांच बजे 51/22 धारा 307/498—ए/506/34 (जानलेवा हमला करना, प्रताड़ना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी मांगीलाल गुर्जर और सुमन बाई गुर्जर है। शिकायत सोेनम बाई गुर्जर (Sonam Bai Gurjar) ने दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मांगीलाल गुर्जर (Mangilal Gurjar) के साथ चार साल पहले हुई थी। उसका मायका रायसेन का है। मांगीलाल की पहली पत्नी सुमन बाई (Suman Bai) है। दोनों के पांच बच्चे हैं। आरोपी पति खेती—किसानी करता है। पीड़िता शिवरात्री पर्व पर उसके मायके जाना चाहती थी। उसे आरोपी ने मायके जाने से रोक दिया। इस बात की घर में बहस चल रही थी। दोनों के झगड़े में आरोपी ने पीड़िता को चांटा मार दिया। तभी सुमन बाई ने घर में रखा मिट्टी का तेल उड़ेला और पीड़िता पर उड़ेल दिया। वह भागती तभी दोनों ने मिलकर आग लगा दी। झुलसी हालत में उसे ग्रीन सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह आग से 60 प्रतिशत तक झुलस गई है। पुलिस को पहले सोनम बाई ने यह बयान दिए थे कि वह खाना बनाते समय हादसे का शिकार हुई थी। लेकिन, उसके परिजनों के आने के बाद उसे वहां से रिफर जीवन श्री अस्पताल में किया गया। तब उसने पति और सौतन के खिलाफ बयान दिए।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide Case: इलेक्ट्रिशियन फंदे पर झूला

नेपाली लड़की की दीवानगी की कहानी पढ़िए जिसमें वह अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर भोपाल में लड़की से शादी करने शिमला से भागकर आई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!