Bhopal News: शादी में हुई थी कहासुनी, दोनों हमलावरों को चेहरे से पहचानता है पीड़ित, पता लगा रही पुलिस

भोपाल। युवक के सिर पर कैबल काटने वाले कटर से वार करके बुरी तरह से लहुलूहान कर दिया गया। जिन्होंने हमला किया उन्हें पीड़ित चेहरे से पहचानता है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। उनके साथ एक शादी समारोह में नोंकझोक हुई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
शादी समारोह में हुआ था विवाद
कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी सलमान शाह (Salman Shah) पिता शमीम शाह उम्र 23 साल राजीव नगर (Rajeev Nagar) बस्ती में रहता है। वह मजदूरी करता है। पुलिस ने बताया कि सलमान शाह 16 जून की रात नौ बजे अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी उसके ही मोहल्ले में रहने वाले दो आरोपी उसे मिले। उनके साथ शादी समारोह में पहले विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर उसके साथ गाली—गलौज करते हुए कैबल काटने के काम आने वाले कटर निकालकर उसके सिर पर दाहिनी तरफ मार दिया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कमलेश यादव (HC Kamlesh Yadav) कर रहे है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह हमलावरों को सामने देखने पर पहचान लेगा। कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 278/25 दर्ज कर संदेहियों की तलाश शुरु कर दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।