Bhopal News: बदमाशों के दो गुटों के बीच बवाल, चाकू—डंडे चले 

Share

Bhopal News: पैसे को लेकर सामने आया विवाद, पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग—अलग धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बदमाशों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हो गया। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुआ है। इसमें दोनों गुटों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे पहले से थानों में दर्ज हैं। हमले में दोनों तरफ से चार लोग चाकू लगने से जख्मी भी हुए हैं।

आदतन थाने आते—जाते रहते हैं दोनों गुट

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 19 जनवरी की सुबह साढे दस बजे हुआ था। पहले गुट की तरफ से शिकायत गौरव यादव उर्फ बॉबी (Gaurav Yadav@Bobby) पिता लोकेश यादव उम्र 24 ने दर्ज कराई। वह अशोका गार्डन स्थित एकतापुरी कॉलोनी (Ektapuri Colony) में रहता है। गौरव यादव मैदान में शनि नाथ के साथ एकतापुरी गार्डन की टंकी के पास शराब पी रहा था। वहां उसका पैसों के लेन—देन को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने 34/24 आरोपियों के खिलाफ धारा 294/323/452/506/427/34 में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में आरोपी शनि नाथ उर्फ दिलीप और कपिल लोधी हैं। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से शिकायत शनि नाथ उर्फ दिलीप नाथ(Shani Nath@Dilip Nath)  पिता राधेश्याम उर्फ राजू नाथ उम्र 24 साल ने दर्ज कराई। वह अशोका गार्डन स्थित सेमरा चौराहा में रहता है। पुलिस ने 35/24 आरोपियों के खिलाफ 294/323/506/34 में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में आरोपी लोकेश यादव (Lokesh Yadav) और गौरव यादव हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया शनि नाथ के खिलाफ 25 प्रकरण तो गौरव यादव पर 6 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा लोकेश यादव के खिलाफ दो प्रकरण चल रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बटालियन के बाबू की बेटी से घरेलू हिंसा
Don`t copy text!