Bhopal News: बाल—बाल बचा पेट्रोल पंप नहीं तो धमाके साथ हो जाता सबकुछ तबाह

Share

Bhopal News: बाइक से पहुंचे तीन युवकों में से एक ने पंप के नोजल पर लाइटर जला दिया, आग भभकने से एक युवक झुलसा, बाइक भी आग की चपेट में आई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बाइक सवारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक फोटो

भोपाल। पेट्रोल पंप एक जोरदार धमाके के साथ तबाह हो जाता। यह सनसनीखेज घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की है। इसमें वारदात करने वाले तीन युवक है जो बाइक पर थे। आरोपी बाइक से पेट्रोल लेने पंप पर पहुंचे थे। पेट्रोल पंप का कर्मचारी जब नोजल से पेट्रोल डाल रहा था, तभी एक युवक ने लाइटर जलाकर आग लगा दी। आग से नोजल बुरी तरह जल गया। इस आगजनी की घटना में बाइक से आया एक युवक झुलसा है। वहीं आग से बाइक को भी नुकसान पहुंचा है। पंप कर्मचारियों ने शरारत करने वाले एक लड़के को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है।

पंप में चारों तरफ मच गई थी भगदड़

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना रेणुका पेट्रोल (Renuka Petrol Pump) पर हुई थी। वारदात 21—22 मई की दरमियानी रात लगभग साढ़े बारह बजे हुई थी। पेट्रोल पंप के कर्मचारी अरूण पांडे (Arun Pandey) ने इस घटना की जानकारी पंप के मैनेजर कृपाशंकर द्विवेदी (Kripashankar Diwedi) को दी। उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर प्रकरण 99/23 धारा 435 आगजनी का मामलादर्ज कराया। कृपाशंकर द्विवेदी पिता रामनरेश द्विवेदी उम्र 33 साल मिसरोद स्थित झरनेशवर कॉलोनी (Jharneshwar Colony) में रहते हैं। पुलिस ने कर्मचारियों के बयान लिए तो उसमें पता चला कि बाइक एमपी—04—एमव्ही—6947 पर तीन युवक सवार थे। आरोपियों ने 100 रूपए का पेट्रोल लिया। उसे जब भरा जाने लगा तो नोजल के पास लाकर लाईटर जला दिया गया। जिसके बाद नोजल में आग लग गई। यह आग बाइक की टैंक में भी लग गई। चारों तरफ भगदड़ मची और पंप पर मौजूद फायर सैफ्टी मशीन से उसको नियंत्रित किया गया।

पंप की पड़ताल के लिए बुलाई गई कंपनी

इस घटना के वक्त वहां कुछ अन्य व्यक्ति भी थे। वे भी पंप छोड़कर भाग खड़े हुए। बाइक की आग बुझाते वक्त एक लड़का भी झुलसा है। उसको अस्प्ताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस (Bhopal News) ने एक युवक को दबोच लिया है। वह आग से झुलसा है। उसने अपना नाम विजय सिंह (Vijay Singh) बताया है। जबकि उसके साथ आए दो लड़के भरत गतखने (Bharat Gatkhane) और आकाश गोड फरार है। पुलिस उनका पता लगाने के लिए दबिश दे रही है। वहीं जांच के लिए पंप की तरफ से पेट्रोल कंपनी को भी सूचना दे दी गई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: 14 साल की बच्ची से 4 ने 6 महीने तक किया बलात्कार
Don`t copy text!