Bhopal News: आर्किटेक्ट शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरा

Share

Bhopal News: रिसोर्ट में बनाए थे संबंध, मां और भाई ने कराया गर्भपात, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादी करने का झांसा देकर एक महिला से ज्यादती की गई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी आर्किटेक्ट है जिसने रिसोर्ट में महिला के साथ संबंध बनाए थे। दोनों के बीच करीब दो साल से रिश्ते थे। इस दौरान गर्भ ठहरने पर उसका गर्भपात भी कराया गया।

इन्हें बनाया गया है आरोपी

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता की उम्र 30 साल है। वह पहले से शादीशुदा है। लेकिन पति से विवाद के चलते वह अलग रहने को मजबूर है। वह प्रायवेट नौकरी करती है। उसकी करीब तीन साल पहले मुलाकात अमन तिवारी (Aman Tiwari) से हुई थी। पेशे से आर्किटेक्ट अ​मन तिवारी करीब दो साल पहले घुमाने के बहाने रिर्सोट ले गया। यहां उसने बलात्कार किया। पीड़िता तैयार नहीं थी। लेकिन, उसका कहना था कि वह उससे शादी करेगा। यह बोलकर उसके साथ कई बार उसने शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच युवती को गर्भ ठहर गया। यह बात उसने अपनी मां को बताई। जिसके बाद भाई और उसकी मां ने उसकी मदद करते हुए महिला का गर्भपात भी कराया। अब अमन तिवारी ने शादी से इंकार कर दिया। परेशान होकर महिला ने थाने में प्रकरण 156/25 दर्ज कराया। पुलिस ने अमन तिवारी के अलावा उसके भाई और मां को भी सह आरोपी बनाया है। दोनों की मदद से गर्भपात करने वाले अस्पताल की पुलिस जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : जिला न्यायाधीश और बेटे की मौत, रोटी खाना पड़ा भारी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!