Bhopal News: वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: राजधानी के आश्रम में भर्ती किया गया था, जिम्मेदार एजेंसी ने अब तक नहीं ली सुध, एक सप्ताह के भीतर में तीसरे व्यक्ति ने तोड़ा दम

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। राजधानी में संचालित वृद्धों के एक आश्रम में एक सप्ताह के भीतर में एक—एक करके तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार एजेंसियों को उस आश्रम की गतिविधियों की सुध लेने में कोई रूचि नहीं हैं। यह घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिए थे।

आश्रम कर्मचारी का नंबर बताया उसे गलत बताकर काट दिया

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में भर्ती वृद्ध की मौत होने की जानकारी डॉक्टर अहिरवार ने दी थी। मृतक की उम्र 62 से 65 साल के बीच है। पुलिस ने बताया कि मृतक को पिपलानी (Piplani) स्थित इंद्रपुरी (Indrapuri) में अपना घर (Apna Ghar) आश्रम वाले ने 5 जून को मृतक की तबीयत खराब होने से जेपी अस्पताल (JP Hospital) में उसे भर्ती कराया था। जिसकी हालात नाजुक होने से हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी इलाज के दौरान 9 जून को मौत हो गई है। मृतक अपना घर आश्रम में दस दिन से रह रहा था। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले है। जिस कारण मृतक के परिजनों की पहचान नहीं हो पाई है। पिपलानी पुलिस मर्ग 40/24 दर्ज कर लिया है। एएसआई अरविंद सिंह (ASI Arvind Singh) इस मामले की जांच कर रहे हैं। इधर, अपना घर आश्रम के नंबर पर फोन किया गया। यह नंबर थाना पुलिस की तरफ से मुहैया कराया गया था। हमें बताया गया था कि यह नंबर श्याम सुंदर का है। जबकि फोन उठाने वाले व्यक्ति ने कहा कि यह गलत जानकारी थाना पुलिस की तरफ से दी गई है। इधर, सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि अनाथ आश्रम में भर्ती होने वाले वृद्ध की पहचान नहीं होने को लेकर भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: राजधानी में सनसनीखेज बलात्कार मामले में आरोपी दोषी करार
Don`t copy text!