Bhopal News: सास से बहू ने तेज आवाज में बोली तो देवर ने धुन दिया

Share

Bhopal News: घर पर बेरोजगार पति को फटकार रही थी पत्नी तो उसकी मां ने बीच में बहू को टोका था

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। सरकार की नीतियों का असर बहुत बाद में पता चलता है। यह बात साबित करती हुई एक घटना प्रकाश में आई है। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ इलाके का है। यहां एक व्यक्ति के पास रोजगार नहीं था। जिस कारण उसकी पत्नी फटकार लगा रही थी। ऐसा करते हुए सास को अच्छा नहीं लगा। सास ने बहू को टोक दिया। बहू को यह बात नागवारा गुजरी। उसने सास को बेटे के बदले में खरी खोटी सुना दी। सास को फटकारने की खबर उसके छोटे बेटे को पता चली। जिसके बाद उसने भाभी की बुरी तरह से पिटाई लगा दी। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपी को किया गया तलब

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार इस घटना की शुरूआत 27 सितंबर की दोपहर दो बजे हुई थी। ​जिसकी एफआईआर 458/22 दर्ज की गई। शिकायत 34 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह नीलकंठ कॉलोनी में रहती है। उसने बताया कि सास से उसने तेज आवाज में बात की थी। यह बात उसकी देवरानी ने देवर को बता दी। जिसके बाद वह नाराज हो गया। उसने धमकाते हुए यह बोलकर मारपीट करने लगा। इस दौरान पीड़िता के पति ने बीच—बचाव भी करना चाहा। लेकिन, देवर रूकने तैयार नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी देवर को पूछताछ के लिए थाने तलब किया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पिता—पुत्र को चाकू मारा
Don`t copy text!