MP BJP News: कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने के आदेश

Share

MP BJP News: केंद्रीय मंत्री अमित शाह के भव्य स्वागत की तैयारी, शहर में रहेंगे आठ घंटे,

MP BJP News
प्रदेश भाजपा मुख्यालय— फाइल फोटो

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अप्रैल को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान एक घंटे से अधिक समय प्रदेश कार्यालय में वे रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और मंत्रीगणों से उनकी मुलाकात भी होगी। इसको देखते हुए मध्यप्रदेश भाजपा  (MP BJP News) पदाधिकारियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासनिक और राजनीतिक गहमागहमी के बीच होने वाले इस दौरे को लेकर पुलिस ने भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे

भाजपा मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अमित शाह सुबह 10.30 बजे भोपाल हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद वे सुबह बिलखिरिया में स्थित सीएपीटी में जाकर 11.10 बजे वृक्षारोपण करेंगे। यहां वे 48 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। सीएम हाउस से दोपहर 2.15 बजे लाल परेड ग्राउंड पर आएंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। जंबूरी मैदान में वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद अमित शाह शाम साढ़े चार बजे हेलीकॉप्टर से लाल परेड ग्राउंड पहुंचेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह लाल परेड ग्राउंड से भाजपा कार्यालय रवाना होंगे। उनका श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर से प्रदेश कार्यालय तक भव्य तरीके से कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। शाह शाम 5.05 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद लगभग सवा छह बजे लाल परेड ग्राउंड पहुंचेगे। यहां से वे स्टेट हैंगर पहुंचकर रात 8.05 बजे विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP BJP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: राजधानी में नेशनल प्लेयर ईव टीजिंग की शिकार
Don`t copy text!