Aam Aadmi Party News: भोपाल में उम्मीदवारों को धमकाने और प्रचार से रोक रही भाजपा: पंकज सिंह

Share

Aam Aadmi Party News: मंत्री विश्वास सारंग के इशारों पर प्रशासन कर रहा काम बोलकर थानों में की गई शिकायतों का निवारण नहीं करने का भी लगाया गया आरोप

Aam Aadmi Party News
भोपाल में स्थित आप पार्टी कार्यालय— फाइल फोटो

भोपाल। मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party News) ने पहली बार नगरीय निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवारों को उतारा है। प्रदेश में लगभग 2000 पार्षद प्रत्याशी है। वहीं चौदह नगरीय निकायों में महापौर के उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने उम्मीदवार तय करने के पहले बकायदा चार बिंदुओं पर परीक्षण के बाद प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं। इनसे भारतीय जनता पार्टी के नेता और मंत्री डर गए हैं। यह आरोप आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह और प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल (Mukesh Goyal) ने लगाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि नरेला विधानसभा के अधिकांश वार्ड में प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग के इशारों पर उनके उम्मीदवारों को धमकाया जा रहा है। इसमें प्रशासन और पुलिस भी सहयोग कर रहा है। इन बातों की पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत भी की है।

इन वार्डो में किए गए हमले

प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने सुभाष नगर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में इन आरोपों को लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। पार्टी का जन्म आंदोलन से हुआ है। इसलिए इसके नेता डरते नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि वार्ड 38 से पार्षद उम्मीदवार निशा दुबारे प्रत्याशी है। उनके घर पर बुलडोजर भेजकर धमकाने गया। इस बात की अशोका गार्डन थाने में भी शिकायत की गई। अब तक इस मामले में कोई जांच नहीं की गई। इसके अलावा वार्ड 7 से प्रत्याशी दिनेश गोस्वामी, वार्ड 69 के प्रत्याशी के साथ भी वही किया गया। जबकि अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव (TI Alok Shrivastava) ने कहा कि हमने कई बार निशा दुबारे को बयान दर्ज करने के लिए थाने बुलाया। लेकिन, वे उपस्थित नहीं हुई है। यह पूरी जानकारी आला अधिकारियों को भी पता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैरसिया में दलित महिला से दबंगों ने की ज्यादती

प्रशासन पर लगाए संगीन आरोप

पंकज सिंह ने आरोपों की झड़ी लगाते हुए एसडीएम गोविंदपुरा संभाग मनोज वर्मा (SDM Manoj Verma) पर भी संगीन आरोप लगाए। सिंह ने कहा कि नरेला विधानसभा में पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित करने में काफी देरी की गई। ताकि दूसरे दलों को प्रचार करने का पर्याप्त समय मिल सके। हालांकि एसडीएम ने बयान देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पार्टियों के चुनाव चिन्ह प्रारूप के अनुसार पहले से सुनिश्चित होते हैं। हम उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते। प्रशासन ने नियमों के अनुसार एक समय में सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित किए थे। इधर, मंत्री विश्वास सारंग (Minister Vishwash Sarang) के आरोपों पर प्रतिक्रिया के लिए कार्यालय में भी संपर्क किया गया था। पंकज सिंह के आरोपों पर जवाब मांगा गया तो मंत्री की व्यस्तता बताई गई।

इन दो जगहों पर नहीं मिला महापौर

Aam Aadmi Party News
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल और पंकज सिंह।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party News) ने 16 में से 14 जगहों पर महापौर उतारे। भोपाल और जबलपुर में प्रत्याशी चुनाव में नहीं है। भोपाल में रानी विश्वकर्मा (Rani Vishwkarma) को मौका दिया गया था। लेकिन, उन्होंने अचानक अपना नाम वापस ले लिया। इन सवालों पर पंकज सिंह (Pankaj Singh) का कहना था कि उन्हें डराया गया। इसलिए उन्होंने अपना नाम वापस लिया। हमने उन्हें अवसर दिया था लेकिन वे स्वयं चुनाव लड़ने के लिए हमारे पास आई थी। उनके पति, देवर और जेठ भी कार्यालय आए थे। उन्होंने बकायदा पार्टी का दामन थामा। हमारे पास उसके भी वीडियो मौजूद हैं। पंकज सिंह ने दावा किया कि इन हथकंड़ों के बावजूद पार्टी इस बार मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जनता को विकल्प देगी। हम इस बार नगरीय निकाय चुनाव के रास्ते 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की मजबूत नींव रखेंगे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एक्स ब्याॅयफ्रेंड चाहता था शादी से पहले वाला प्यार

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Aam Aadmi Party News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!