Bhopal News: इनोवा की टक्कर से हुई थी छात्र की मौत 

Share

Bhopal News: बारह दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहा था छात्र

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रमजान की नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहे एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा लिया है। दुर्घटना इनोवा कार की टक्कर से हुई थी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इनोवा चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

यह बता रही है पुलिस

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर शाक्या ने मौत होने की सूचना दी थी। हादसे में रिजवान पिता इरफान उम्र 16 साल की मौत हुई थी। वह अपने दोस्त के साथ नमाज पढकर जा रहे थे। जिसको वीआईपी रोड स्थित राजा भोज मूर्ति के पास इनोवा कार एचआर—38—एएफ—2930 ने टक्कर मारी थी। हादसे वाले दिन यह नंबर पुलिस को नहीं मिला था। हादसे में रिजवान (Rizwan) की मौत हुई थी। वह जहांगीराबाद स्थित चिकलोद इलाके में रहता था। वह आठवीं कक्षा में पढ़ता था। घटना के वक्त बाइक 19 वर्षीय अरबाज चला रहा था। अरबाज को भी गंभीर चोटें आईं थी। उसका इलाज चल रहा है। अरबाज अभी भी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल आशीष सिंह (HC Ashish Singh) कर रहे हैं। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 24/24 कायम कर मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जरिए वाहन का पता चल गया। जिसके बाद पुलिस ने 190/24 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने, टक्कर मारकर जख्मी करने और हादसे के कारण मौत होने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी वाहन चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन वाहनों में आग लगाई
Don`t copy text!