Bhopal News: नव विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Share

Bhopal News: चिरायु अस्पताल में दो दिनों तक जीवन और मौत से किया संघर्ष, राजपत्रित पुलिस अधिकारी करेंगें मामले की जांच

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसने जहर खाया था। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है। जिसके बाद परिजन चिरायु अस्पताल ले गए थे। यहां दो दिनों तक उसका इलाज भी चला। आगे मामले की जांच एसीपी रिचा जैन करेंगी। दरअसल, नव विवाहिता ने तीन साल पहले ही प्रेम विवाह किया था।

तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार रिया धानक (Riya Dhanak) पति जगदीश धानक उम्र 21 साल ने 19 मई जहर खाया था। वह गांधी नगर स्थित लाउखेड़ी गांव में रहती थी। परिजन गंभीर हालत में बैरागढ़ में स्थित चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) ले गए थे। यहां इलाज के दौरान 20—21 मई की दरमियानी रात रात बारह बजे रिया धानक की मौत हो गई। उसका पति जगदीश धानक (Jagdish Dhanak) पार्किंग में काम करता है। उसका मायका भी लाउखेड़ी में हैं। उसने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। उसका तीन साल का बच्चा भी है। घटनास्थल पर जांच करने एएसआई प्रवीण बैस (ASI Praveen Bais)  पहुंचे थे। पुलिस को अभी तक जहर खाने के पीछे कोई ठोस तथ्य हासिल नहीं हुए हैं। गांधी नगर थाना पुलिस ने मर्ग 35/25 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape News: पिता की मौत के बाद सौतेली मां को बनाया हवस का शिकार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!