Bhopal News: दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे

Share

Bhopal News: शादी के चार साल बाद पुलिस थाने पहुंची विवाहिता, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ससुराल पक्ष के लोग मायके से रुपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित करते थे। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र का है। शादी के बाद पति के अलावा सास, जेठ—जेठानी उसे प्रताड़ित करते थे।

इन्हें बनाया गया है आरोपी

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार मामला 1 जून 2023 से 30 अप्रैल 2024 के बीच का हैं। जिसकी शिकायत 23 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह शाहजहांनाबाद स्थित कबीट नगर (Kabeet Nagar) में रहती है। पीड़िता घरेलू काम करती है। पीड़िता की 2021 में मजदूर नगर में मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह हुआ था। पति फर्नीचर का काम करता हैं। पीड़िता को शादी के बाद से पति के अलावा सास, जेठ और जेठानी मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने तंग आकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 236/24 धारा 498—ए/3/4 (प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दूसरे की प्रॉपर्टी का कर लिया एग्रीमेंट
Don`t copy text!