Bhopal News: प्रेमिका पर करता था शक, शादी से इंकार करने पर लगाई थी फांसी, आरोपी को गिरफ्तार किया

भोपाल। प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने फांसी लगाई थी। यह बात एक महीने पहले हुई खुदकुशी की जांच में निकलकर सामने आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। जिसमें अब पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
शादी करने से कर दिया था इंकार
बिलखिरिया (Bilkhiria) थाना पुलिस के अनुसार छावनी पठार में लोधी मोहल्ला है। यहां नेहा लोधी (Neha Lodhi) पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम लोधी उम्र 19 साल ने 23 मई को फांसी लगाई थी। पुलिस मर्ग 29/25 कायम करके मामले की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि पिता के निधन के बाद उसकी परवरिश उसके भाई—भाभी ने की थी। वह अयोध्या नगर में प्रायवेट जॉब भी करती थी। मोबाइल (Mobile) कॉल डिटेल में निशांत सेन (Nishant sen) से आखिरी बार बातचीत होना पाया गया। उसके नंबर को फोकस करके मामले की जांच की गई। जिसमें पता चला कि जनवरी से घटना दिनांक तक उसने करीब एक हजार से अधिक बार बातचीत और व्हाट्सएप पर चैटिंग की है। आरोपी अर्जुन नगर (Arjun Nagar) बस्ती में रहता है और प्रायवेट जॉब करता है। निशांत सेन ने बताया कि वह नेहा लोधी से प्यार करता था। लेकिन, उसे शक था कि उसका अफेयर किसी अन्य युवक से हैं। इस बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। उसने आवेश में आकर शादी करने से इंकार कर दिया था। बिलखिरिया थाना पुलिस ने भौतिक साक्ष्य के आधार पर आरोपी के खिलाफ 22 जून को आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण 200/25 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।