NDTV Reporter Death: एनडीटीवी के पत्रकार कमाल खान का निधन

Share

NDTV Reporter Death:खबर को पेश करने की अपनी शैली के लिए चर्चित कमाल खान के निधन से पत्रकारिता जगत हुआ सूना

NDTV Reporter Death
प्रख्यात पत्रकार कमाल खान जिनकी अब सिर्फ आवाज और उनका तरीका ही याद रहेगा। द क्राइम इंफो इस निधन के समाचार पर पूरे परिवार की तरफ से श्रद्धांजलि देता है।

दिल्ली/भोपाल। उत्तर प्रदेश में एनडीटीवी के स्थानीय संपादक कमाल खान का निधन (NDTV Reporter Death) हो गया। वे 61 साल के थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने प्राइम टाइम में बिना रवीश कुमार के आखिरी शो गुरुवार रात नौ बजे किया था। उन्होंने कांग्रेस की टिकट उदघोषणा के बाद महिला उम्मीदवारों को लेकर अपना एक जीवंत किस्स भी दर्शकों से साझा किया था। उन्होंने कहा था कि महिला अपने आपको स्वयं कमजोर आंकती है। उदाहरण देते हुए एक घटना भी दर्शको बताई थी। निधन के समाचार मिलने के बाद पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई।

रवीश कुमार ने ऐसे याद किया

कमाल खान ने बताया था कि महिलाएं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चूड़ियां भेंट करने जा रही थी। मतलब महिलाएं स्वयं चूडियों को कमजोर होने की निशान मानती है। यह किस्स बताते हुए उन्होंने महिलाओं को टिकिट दिए जाने को लेकर राय व्यक्त की थी। निधन का समाचार मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगेन्द्र नाथ योगी समेत कई अन्य नेताओं ने शोक जताया। रामनाथ गोयनका और गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड पा चुके कमाल खान ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गंगा नदी की शानदार कवरेज भी की थी। रवीश कुमार ने ट्वीट करके लिखा ‘फिर कोई दूसरा कमाल खान नहीं होगा भारत की पत्रकारिता आज तहजीब से वीरान हो गई है। वो लखनउ आज खाली हो गया जिसकी आवाज कमाल खान के शब्दों से खनकती थी। रवीश कुमार (Ravish Kumar) ने अलविदा कमाल सर लिखकर काफी गम होकर अपना ट्वीट लिखा।

यह भी पढ़ें:   UP Minor Gang Rape: चार आरोपियों ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

NDTV Reporter Death
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!