Extramaritial Affair Doubt: पत्नी का पति ने रेंता गला, जीवन से कर रही संघर्ष

Share

लोगों की बताई कहानी पर आरोपी ने कर लिया इतना भरोसा कि पत्नी उसको आंखों लगी खटकने

 

Delhi Attaking Wife
सांकेतिक फोटो

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में पति ने पत्नी का चाकू से गला रेंत (Delhi Crime) दिया। महिला को घायल (Husband Attack Wife) हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला जीवन से संघर्ष कर रही है। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार की लिया है। पति का कहना है पत्नी का किसी दूसरे मर्द से संबंध (Extramaritial Affair) है। जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने बताया कि घटना अमन विहार इलाके की है। यहां एक पति ने पत्नी को गला रेंतकर हत्या (Delhi Extramaritial Affair) का प्रयास किया। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। आरोपी किशन 37 साल है। उसने पत्नी ममता 35 साल पर जान से मारने के लिए गले पर चाकू मार दिया था। आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है। जहां महिला की हालत नाजुक (Husband Attack Wife) बनी हुई है। आरोपी से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी ममता के साथ 15 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे भी है। हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। इस कारण हम दोनों दो महीने पहले ही गांव से शहर आए थे। बच्चे गांव में उसकी दादी के साथ ही रहते हैं। ममता दिल्ली के ब्रहृम शक्ति अस्पताल में साफ—सफाई की नौकरी करती है। उसी अस्पताल में पति किशन वार्ड ब्वॉय की नौकरी करता है। दोनों साथ में काम करने आते—जाते थे।

यह भी पढ़ें:   Lucknow crime : नार्दन रेलवे के अस्पताल में करोड़ों रुपए का घोटाला

यह भी पढ़े: इन्दौर के बल्लेबाज ने कहा खाली हा​थ नही घूमता

आरोपी पति ने पूछताछ में बताया कि उसको अस्पताल में साथ काम कर रहे कुछ लो्गों से पता चला था कि उसकी पत्नी ममता के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध ( Extramaritial Affair) है। मैंने लोगों की बात पर भरोसा नहीं किया था। कुछ दिन बाद ममता नाईट ड्यूटी की जिद करने लगी। मैंने इंकार कर दिया और उसे वापस गांव चलने का बोला था। उसके बाद उसने गांव जाने से इंकार कर दिया था। जब मैंने उसके किसी और के साथ संबंध होने वाली बात बोली तो उसने उस बात से इंकार नही किया। इसलिए मैंने उसे मारने के लिए चाकू से हमला किया था। पुलिस ने ममता के हत्या (Crime Against Women) करने के प्रयास में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Don`t copy text!