Raipur Murder: मोबाइल पर पत्नी करती थी बात, गुस्साए पति ने सिलेंडर पटककर मारा

Share

चरित्र पर करता था पत्नी के शक, थाने को खुद ने ही दी हत्या की जानकारी

Raipur Double Murder
सांकेतिक फोटो

रायपुर। पत्नी के मोबाइल पर घंटी बजने से परेशान एक पति ने सिलेंडर पटककर हत्या (Raipur Murder) कर दी। मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Crime) की राजधानी रायपुर (#Raipur Murder) शहर का है। निर्मम हत्या के बाद आरोपी पति काफी देर तक शव के पास ही रहा। फिर उसने दूसरे दिन थाने जाकर पूरे हत्याकांड का सच उजागर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार हत्याकांड का यह मामला छत्तीसगढ़ (#Chhattisgarh Murder) की राजधानी रायपुर (#Raipur Murder) के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। आरोपी राजातालाब निवासी प्रहलाद यादव (Accused Prahalad Yadav) है। उसने थाने में जाकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी 4 साल पहले मंदिर हसौद के कोठनी गांव निवासी पिंकी उर्फ तारा यादव (Pinki @ Tara Yadav) 25 साल से हुई थी। उनका दो साल का बच्चा भी है। 6 महीनों से पिंकी का उसके प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था। घर में एक ही मोबाइल फोन था। वह फोन घर पर ही होता था। उसके जाने के बाद पिंकी घंटों फोन पर बात करती थी। बात करते—करते उसको बच्चे तक का ध्यान नहीं रहता था। वह रोता और बिलखता रहता था। उसके बाद भी उसको रोता छोड़ देती थी। पड़ोस के लोगों तक ने उसके इस रवैये पर बात करना शुरू कर दिया था। इस कारण घर में दोनों के बीच विवाद होने शुरू हो गए थे।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री की शाराब और शवाब वाली पार्टी क्यों सुरखियों में आई

यह भी पढ़ें:   Uttar Pradesh Rape: टीचर ने थानेदार पर लगाए यौन शोषण के आरोप
गुरूवार रात भी पिंकी (Pinki Murder Case) मोबाइल पर बात कर रही थी। विवाद के बाद पिंकी ने इस तरह की कोई बात आगे से नहीं होगी करके बोला था। घर में उसके सो जाने के बाद वह मोबाइल पर रात 3 बजे किसी से बात कर रही थी। पति को जैसे ही भनक हुई तो वह डर गई थी। पति ने पूछा किसका फोन आया इतनी रात तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। उसकी इस हरकत से वह समझ गया की कोई इन दोनों के बीच आ गया है। उसके पास में रखा 5 किलो वजनी गैस सिलेंडर उठाकर पिंकी के सिर पर दे मारा। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसकी हत्या के बाद पति रात भर उसके पास ही बैठा रहा।
दूसरे दिन सुबह सिविल लाइंस थाने जाकर घटना की जानकारी दी। सुनने के बाद पुलिस को थोड़ा आश्चर्य हुआ। लेकिन, फिर उसको खुद घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस तो वह भी हैरान रह गई। वहां जाकर देखा तो कमरे में खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। पास ही गैस सिलेंडर पर भी खून के निशान थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया है। इधर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Don`t copy text!