गैंगरेप पीड़िता ने फांसी लगाकर दी जान, दरिंदों ने बंधक बनाकर की थी हैवानियत

Share

सहेली का बर्थडे मनाकर घर लौट रही थी युवती

Gaya Gang Rape
सांकेतिक चित्र

गया। उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में हुई घटना के देशभर से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) की घटनाएं सामने आ रही है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, असम के बाद अब बिहार के गया (Gaya) शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gaya Gang Rape and Suicide Case) किया गया। घटना से दुखी होकर लड़की ने आत्मघाती कदम उठा लिया। फांसी लगाकर जान दे दी। दरिंदों ने युवती को बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाया था।

रास्ते से किया था अगवा

Gaya Gang Rape
सांकेतिक चित्र

घटना गया जिले के कोच इलाके की बताई जा रही है। 29 सितंबर को आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। घटना के वक्त युवती अपनी सहेली का जन्मदिन मनाने उसके घर गई थी। वर्थडे पार्टी मनाकर वो अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में दरिंदों ने उसे घेर लिया। युवती का किडनैप कर लिया गया। आरोपी एक घर में ले गए, जहां कमरे में उसे बंधक बना लिया।

दलित समाज की थी युवती

Gaya Gang Rape
सांकेतिक चित्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती दलित समाज की थी। उसके साथ 4 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना से दुखी होकर शुक्रवार को युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन के मुताबिक घटना के बाद से ही युवती परेशान थी, उसने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया था। आरोपियों की पहचान राहुल कुमार, चिंटू कुमार और चंदन कुमार के तौर पर हुई है। एक आरोपी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मृतका की ऑटोप्सी और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bihar Rape And Murder: नाबालिगों ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हत्या कर शव फेंका

यह भी पढ़ेंः भाई के सामने 15 साल की लड़की को उठाकर ले गए, तीन दरिंदों ने किया गैंगरेेप

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!