Bhopal News: महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: महिला के शव की नहीं हुई पहचान, पीएम के बाद सुरक्षित रखा गया

Bhopal News
File Image

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बागसेवनिया और गांधी नगर इलाके से मिल रही है। यहां महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला की लाश पुलिस को पटरी पर मिली थी। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस कारण शव पीएम के बाद मर्चुरी रुम में सुरक्षित रखा दिया गया है।

हार्टअटैक से मौत की संभावना

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 26 मई की रात लगभग नौ बजे हमीदिया अस्पताल से एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली थी। शव की पहचान नरेश कुमार राजपूत (Naresh Kumar Rajput) पिता नर्मदा प्रसाद उम्र 40 साल के रुप में हुई है। मूलत: छत्तीसगढ़ (Chhttisgarh) का वह रहने वाला था। गांधी नगर स्थित एक कॉलोनी में वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। वह परिवार के साथ रहता था। एएसआई सलीम खान (ASI Salim Khan) के अनुसार हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जता रही है। इधर, शाहपुरा स्थित पल्लवी नगर के नजदीक रेलवे पटरी पर एक महिला की लाश मिली है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी शैलेष पंडित ने दी थी। शव पीएम के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रख दिया है। मामले की जांच एसआई धर्मेन्द्र जाट (SI Dharmendra Jat) कर रहे हैं।

यह भी पढ़िए: आम जनता से उठक—बैठक लगाने वाली पुलिस जेके अस्पताल के रसूख के आगे कैसे बौनी होती चली गई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो मामलों में फरार बदमाश को दबोचा
Don`t copy text!