Bhopal News: निर्माणाधीन मकान से गिरकर वृद्धा की मौत

Share

Bhopal News: ईटें जमाते वक्त 14 फीट की हाईट से गिरी थी महिला

Bhopa lNews
Display

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) छोला मंदिर थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक हादसे में वृद्धा की मौत हुई है। वह अपने निर्माणाधीन मकान में आए ईट को जमा रही थी। तभी वह छत से नीचे गिर गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया।

अस्पताल ने दी सूचना

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 15 अगस्त की शाम लगभग पांच बजे हमीदिया अस्पताल से एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने मर्ग 47/21 दर्ज कर जांच शुरु की। शव की पहचान रईसा बी पत्नी वहीद उद्दीन उम्र 60 साल के रुप में हुई। परिवार यहां समता नगर भानपुर में रहता है। घर पर किराने की छोटी दुकान भी है। रईसा बी (Raisa BI) के दो बेटे हैं। दोनों गांधी नगर इलाके में रहते हैं। वृद्धा का मकान बन रहा था। जिसके लिए ईटें आई थी। वह छत पर जाकर ईटें जमा रही थी। तभी वह छत से नीचे जा गिरी। जिसके बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई रामकुमार (ASI Rajkumar) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दो राज्यों से चल रहा था सेक्सटोर्शन गिरोह, जिसमें तीसरे राज्य के कई लोग ऐसे फंसते चले गए

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मोबाइल पर बात करना बंद की तो ब्लैड मारी
Don`t copy text!