Bhopal News: अलग—अलग जगहों पर चार व्यक्तियों ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: आत्महत्या के सभी मामलों में कारणों का नहीं चला है पता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) खुदकुशी की घटनाओं से जुड़ी है। हालांकि कठिन वक्त में संभलना ही मानव विकास की सही घड़ी मानी जाती है। इसके बावजूद यह समाचार आपको बताते हुए अफसोस हो रहा है। यह मामले निशातपुरा और गांधी नगर थाना क्षेत्र के हैं। सभी मामलों में अभी कारण पता नहीं चले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

निशातपुरा में तीन लोगों ने की आत्महत्या

Bhopal News
निशातपुरा थाना, भोपाल जिला— फाइल चित्र

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 6 जुलाई को दो खुदकुशी के मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम किए हैं। इनमें एक घटना की जानकारी हमीदिया अस्पताल से पुलिस को मिली थी। यहां रतन कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय दिलीप गुप्ता पिता वृंदावन गुप्ता को सल्फास खाने के बाद इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। इसी तरह बृज कॉलोनी में 35 वर्षीय संतोष कुशवाह पिता कुंजीलाल कुश्वाहा ने फांसी लगाई थी। जिसकी जानकारी पुलिस को रोहित कुशवाह (Rohit Kushwaha) ने दी थी। पुलिस ने बताया कि दिलीप गुप्ता (Dilip Gupta) 15 साल से परिवार से अलग रहता है। पत्नी के बयान दर्ज होना बाकी है। उसको पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं संतोष कुश्वाहा (Santosh Kushwaha) ने घर में फांसी लगाई थी। शराब पीने की वजह से उसकी मां और पत्नी से विवाद हुआ था।

शराब पीने की वजह से की सुसाइड

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

उसकी नशा करने का बाद विवाद होने की वजह से परिवार ने शिकायत कई बार थाने में भी की थी। परिवार पीपलनेर का रहने वाला है। जहां की जमीन बेचकर पैसों को शराब में उड़ा दिया। इसी तरह निशातपुरा पुलिस को राजीव मेहरा (Rajiv Mehra) ने अपने पिता सुमेर सिंह मेहरा की खुदकुशी की जानकारी पुलिस को दी थी। परिवार यहां दुर्गा नगर करोद इलाके में रहता है। उसने ​बताया पिता 55 वर्षीय सुमेर सिंह मेहरा (Sumer Singh Mehra) पिता बृद्धव सिंह मेहरा शराब पीने का आदी था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दो स्थानों से सवा एक लाख रूपए का माल चोरी 

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार 6 जुलाई की रात लगभग सात बजे सरकारी अस्पताल से प्रदीप वाल्मिकी (Pradeep Walmiki) पिता जगन्नाथ वाल्मिक उम्र 28 साल के मौत की सूचना मिली थी। यह खबर पुलिस को बलवीर वाल्मिक ने दी थी। पुलिस ने बताया प्रदीप वाल्मिकी ने फांसी लगाई थी। तीन भाईयों में वह दूसरे नंबर का था। पत्नी उसके साथ नहीं रह रही थी। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस जांच के बिंदु तय करेगी।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!