Bhopal News: एयरपोर्ट मैनेजर को सुपरवाइजर ने पीटा

Share

Bhopal News: ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर प्रबंधन के आला अधिकारियों से मेल पर कर दी थी शिकायत

Bhopal News
Courtesy

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) राजाभोज विमानतल के अधिकारियों से जुड़ी हैं। यहां के मैनेजर को एयरपोर्ट के सुपरवाइजर ने घर में जाकर उसकी पिटाई लगा दी। मैनेजर की गुस्ताखी सिर्फ इतनी सी थी कि उसने सुपरवाइजर की ड्यूटी के दौरान की जा रही लापरवाही की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी थी। इसी बात से आरोपी नाराज चल रहा था।

दोस्तों की ली थी मदद

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 05 जुलाई की रात लगभग 10 बजे धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी) के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत एरोन मैथ्यू (Aron Mathew) ने दर्ज कराई है। वह मूलत: केरल (Kerla) का रहने वाला है। यहां एयरोसिटी रोड पर वह किराए के मकान में रहता है। इस मामले में आरोपी सुमुअल गुप्ता, दोस्त विशाल (Vishal) और एक अन्य हैं। पीड़ित राजा भोज विमानतल में मैनेजर हैं। आरोपियों में शामिल सुमुअल गुप्ता  राजस्थान (Rajasthan) का रहने वाला हैं। वह भी विमानतल में सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। आरोपी ड्यूटी पर समय पर नहीं पहुंचा था। इस बात की शिकायत मिलने पर मेल करके अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसी बात को लेकर सुमुअल गुप्ता (Sumual Gupta) नाराज चल रहा था। आरोपी ने अपने साथियों की मदद से उसके घर पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: सिपाही ने एमबीए छात्रा की लूटी अस्मत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!